Rashifal: रविवार को इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत जबकि इन 2 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी 12  राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे।आज रविवार का दिन है और ये दिन  सूर्यदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से सूर्यदेव की पूजा- अर्चना की जाती है। तो आइये आपको बताते हैं आज किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा।  माता का सानिध्य मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मन स्थिति रहेगी। बातचीत में संयत रहें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, लेकिन स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। कारोबार का विस्तार हो सकता है। संचित धन में कमी आएगी। लंबे समय से रुके हुए धन की प्राप्ति होगी।

वृष राशि- मन प्रसन्न रहेगा। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। कार्यक्षेत्र में बाधाएं आ सकती हैं। नौकरी में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा के योग हैं।

मिथुन राशि- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। कारोबार में तरक्की होगी। आय में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। कला एवं संगीत में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में व्यर्थ की कठिनाइयां आएंगी। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने के योग हैं। इच्छित कार्य में सफलता के योग हैं।

कर्क राशि- मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। पारिवारिक समस्या परेशान करेंगी। जीवनसाथी से नोंकझोक हो सकती है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। मित्रों के सहयोग से काम बनेंगे।

सिंह राशि- संयत रहें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार का सहयोग भी मिलेगा। मानसिक तनाव में कमी आयेगी। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। वाहन सुख में वृद्धि होगी। पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। नौकरी में अफसरों के सहयोग से तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। लाभ के अवसर मिलेंगे।

कन्या राशि- मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। दाम्पत्य सुख में वृद्धि हो सकती है। यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। माता-पिता के सहयोग से किसी पैतृक कारोबार का विस्तार हो सकता है। भाइयों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना है।

तुला राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन अशान्त रहेगा। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। भागदौड़ अधिक रहेगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मन:स्थिति रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। कला एवं संगीत में रुचि बढ़ेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भवन या सम्पत्ति का विस्तार हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता के योग हैं।

वृश्चिक राशि- पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। बातचीत में सन्तुलित रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे, लेकिन मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। लाभ में कमी आयेगी।

धनु राशि- धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। धार्मिक कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। वस्त्रों पर भी खर्च बढ़ सकते हैं। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा, परन्तु परिश्रम की अधिकता रहेगी। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है।  माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

मकर राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। अति उत्साही होने से बचें। किसी मित्र से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। आय की स्थिति में सुधार होगा। यात्रा के योग हैं।

कुंभ राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। फिर भी आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। अनियोजित खर्च बढ़ सकते हैं। अति उत्साहित होने से बचें। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। तरक्‍की के मार्ग प्रशस्‍त होंगे।

मीन राशि- कारोबार का विस्तार होगा। आय में वृद्धि होगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। मन अशान्त रहेगा। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago