Chandra Grahan की कहानी: क्यों लगता है चांद को ग्रहण, जानें धर्म और विज्ञान का मत

साल का पहला चंद्रग्रहण आज यानी बुद्ध पूर्णिमा को लगा है। हालांकि यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई दिया है। बावजूद इसके लोगों में हमेशा की तरह ही ग्रहण को देखने की उत्सुकता रहती है। वहीं भारत में तो चंदग्रहण को लेकर कई मान्यताएं भी हैं, परंतु विज्ञान की नजर से देखें तो यह एक सिफ खगोलीय घटना है जिसमें चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया पड़ती है। चंद्र ग्रहण क्यों होता है? और इसको लेकर धर्म और विज्ञान में क्या बताया जाता है? इस सभी बातों का जवाब चंद्रग्रहण की इस कहानी में मिलेगा।

चंद्रग्रहण की कहानी…

धर्म का मत :पौराणिक कथाओं के अनुसार, सृष्टि की रचना की शुरुआत में समुद्र मंथन किया गया था। इस मंथन में अमृत निकलता था जिसे पीने के लिए देवताओं और दानवों में विवाद शुरू हो गया था। विवाद इतना बढ़ा की युद्ध की नौबत आ गई थी। देवताओं की प्रार्थना के बाद इस विवाद को सुलझाने के लिए भगवान विष्णु मोहनी की रूप धारण कर लिया था और देवताओं व राक्षसों को अलग-अलग को लाइन में बैठाकर अमृत और शराब पिला रहे थे। तभी देवताओं की लाइन में छलपूर्वक एक दानव राहु भी बैठा गया था और अमृत पान करने लगा था।

राहु को ऐसा करते हुए सूर्य और चंद्रमा देख लेते हैं तो वे भगवान विष्णु को इस बात की जानकारी देते हैं। इस पर भगवान विष्णु सुदर्शन चक्र से राहु का सिर काटकर उसे धड़ से अलग कर देते हैं। तब से सिर वाले भाग को राहु और धड़ को केतु नाम से जानते हैं। मान्यता है कि इस घटना से राहु सूर्य और चंद्रमा को अपना दुश्मन मानने लगता है। चूंकि उसने अमृत पी लिया था तो उसकी मौत नहीं हुई थी। पूर्णिमा के दिन राहु जब चंद्रमा को ग्रसता है तो चंद्रमा कुछ देर के लिए छिप जाता है जिसे चंद्रग्रहण कहते हैं। सिर और धड़ के अलग होने से पहले इस दानव का नाम स्वर्भानु नाम था। ज्योतिष में राहु को छाया ग्रह के नाम से भी जाना जाता है।

विज्ञान का मत: खगोलशास्त्र के अनुसार जब पृथ्वी, चंद्रमा और सूर्य के बीच में आती है तो चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया पड़ती है और वह दिखाई नहीं देता इसी स्थिति को चंद्र ग्रहण कहते हैं। चूंकि चंद्रमा पृथ्वी की चक्कर लगाता रहता है इसलिए वह ज्यादा देर के लिए पृथ्वी की छाया में नहीं रुकता और कुछ ही देर में पृथ्वी की छाया से बाहर आ जाता है। जब चंद्रमा का पूरा या आंशिक भाग पृथ्वी से ढक जाता है और सूरज की किरणें चंद्रमा पर नहीं पहुंचतीं। ऐसी स्थिति में चंद्रग्रहण होता है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago