बांके बिहारी मंदिर के ये रहस्य जानकर उड़ जाएगी रातों की नींद , जानिए यहां से जुडी कुछ जरूरी बातें

मथुरा से तकरीबन 10किलोमीटर की दूरी पर वृंदावन है और इसी स्थान पर भगवान श्रीकृष्ण की क्रीड़ास्थली है। यहां की कुंज गलियों में भगवान कृष्ण ने तमाम लीलाएं की हैं। इसी वृंदावन केरमण रेती में राधा और कृष्णा का बांके बिहारी मंदिर बना है। खास बात इस मन्दिर की मान्यता केवल देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी मान्यता है। तभी तो दूर-दूर से यहां भक्त यहां आकर बांके बिहारी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लेते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं  मंदिर से जुड़ी ऐसी तमाम रोचक बातें हैं, जिनके बारे में शायद आप न जानते हों। आइए बताते हैं आपको बांके बिहारी मंदिर की दस बड़ी बातें।

बांके बिहारी मंदिर की स्थापना स्वामी हरिदास ने की थी। स्वामी हरिदास जी प्राचीन काल के मशहूर गायक तानसेन के गुरु थे। स्वामी हरिदास भगवान कृष्ण के भक्त थे। वे निधिवन में तमाम भजन आदि गाकर श्रीकृष्ण की भक्ति किया करते थे। उन्हें राधा कृष्ण दर्शन दिया करते थे। एक दिन वृंदावन के लोगों ने हरिदास जी से कहा कि वे भी राधा कृष्ण के दर्शन करना चाहते हैं तब हरिदास जी ने राधा कृष्ण की आराधना कर लोगों की बात उनसे कही। ध्यान व पूजन के बाद जब उन्होंने आंखें खोलीं तो इस मूर्ति को अपने समक्ष पाया था।

मूर्ति प्राप्त होने के बाद स्वामी हरिदास ने शुरुआत में तो बांकेबिहारी जी की निधिवन में ही सेवा की। फिर जब मन्दिर का निर्माण कार्य सम्पन्न हो गया, तब उनको मंदिर में आम जनता के दर्शन के लिए स्थापित किया गया।बांके बिहारी राधा कृष्ण का विग्रह यानी सम्मिलित रूप है। यही कारण है कि बांके बिहारीजी के श्रृंगार में आधी मूर्ति पर महिला और आधी मूर्ति पर पुरुष का श्रंगार किया जाता है।

श्री बांके बिहारी जी की मूर्ति के आगे हर दो मिनट के अंतराल पर पर्दा लगाया जाता है। इसके पीछे मान्यता है कि उनकी छवि को लगातार प्रेमपूर्वक एक टक निहारते रहने से वे भक्त की भक्ति के वशीभूत होकर उसके साथ चले जाते हैं।

बांके बिहारी सिर्फ प्रेम के भूखे हैं। वहीं मान्यता है कि वे भक्त की भक्ति के वशीभूत हो जाते हैं। इसलिए इस मंदिर में आकर आंखें बंद करके पूजा नहीं की जाती, बल्कि बांके बिहारी की आंखों में आंखें डालकर उन्हें निहारा जाता है। कहा जाता है कि बांके बिहारी की मूर्ति में ऐसा आकर्षण है जो भक्त को अपनी ओर खींचता है। उसकी आंखों से स्वयं आंसू गिरने लगते हैं।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago