Hindi News

indianarrative

Chandra Grahan 2020: जानिए भारत में कब और कहां दिखेगा आखिरी चंद्र ग्रहण, क्या होगा समय?

Chandra Grahan 2020: जानिए भारत में कब और कहां दिखेगा आखिरी चंद्र ग्रहण, क्या होगा समय?

Chandra Grahan 2020 Date and Time: वर्ष 2020 का आखिरी चंद्र ग्रहण 30 नवंबर दिन सोमवार को लग रहा है। ये चंद्र ग्रहण कार्तिक पूर्णिमा के दिन लग रहा है, इस दिन देव दीपावली भी है (Lunar Eclipse 2020)। इस बार का चंद्र ग्रहण उपछाया चंद्र ग्रहण होगा (Chandra Grahan 2020)। ऐसे में ज्योतिषों के अनुसार इस चंद्र ग्रहण पर सूतक काल नहीं रहेगा (No Sutak Kaal on Lunar Eclipse)। जानते हैं कि भारत में चंद्र ग्रहण दिखने का समय और स्थान क्या होगा?

ये भी पढ़िए- <a href="https://hindi.indianarrative.com/lifestyle/last-lunar-eclipse-on-karthik-purnima-30th-november-no-sutak-kaal-know-the-timing-and-significance-18866.html">कार्तिक पूर्णिमा पर लगेगा साल का आखिरी चंद्रग्रहण, नहीं होगा सूतक काल</a>

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहण चाहे चंद्र हो अथवा सूर्य विभिन्न राशियों के अनुसार जातकों पर उसका प्रभाव पड़ता है। इस बार का <a href="https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%9A%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%B9%E0%A4%A3"><strong>चंद्र ग्रहण</strong></a> उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। ऐसे में ज्योतिषों के अनुसार इस चंद्र ग्रहण पर सूतक काल नहीं रहेगा। उपछाया चंद्र ग्रहण रोहिण नक्षत्र में वृषभ राशि में  लगेगा। 2020 में इससे पहले तीन बार चंद्र ग्रहण 10 जनवरी, 5 जून और 5 जुलाई को चंद्र ग्रहण लगा था। 21 जून को सूर्य ग्रहण लगा था। साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर को लगेगा। (Lunar Eclipse on Kartik Purnima) कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाला साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत समेत प्रशांत महासागर क्षेत्र में दिखाई देगा।

<strong>चंद्र ग्रहण दिखने का समय और स्थान</strong>

भारत में ये खगोलीय घटना दोपहर 1ः04 मिनट से शुरू होगी। शाम 5ः22 मिनट तक चंद्र ग्रहण रहेगा। 3 बजकर 13 मिनट चंद्र ग्रहण का मध्यकाल होगा। जिस समय चंद्र ग्रहण शीर्ष पर रहेगा। पिछली बार की तरह ये चंद्र ग्रहण भी भारत में नहीं देखा जा सकेगा। हालांकि एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका में कई जगहों पर देखा जाएगा। इस चंद्र ग्रहण का समय पिछले चंद्र ग्रहण के मुकाबले ज्यादा है। ये चंद्र ग्रहण दो घंटे 45 मिनट तक रहेगा।.