विज्ञान

‘जासूस’ मान लिया गया Beluga Whale का नॉर्वे से स्वीडन का सनसनीखेज सफ़र

जहां व्हेल आमतौर पर आम लोगों और समुद्री वन्यजीव प्रेमियों दोनों का ध्यान आकर्षित करती है, वहीं यह बेलुगा व्हेल अलग और ख़ास है।

Sciencealert.com की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस सुसज्जित जीव को 2019 में नॉर्वे में देखा गया था।तब इसे रूस की नौसेना द्वारा प्रशिक्षित एक जासूस माना गया था। उस समय यह सुर्खियां बन गयी थी और सनसनी पैदा कर दी थी। अब स्वीडन में देखा गया है।

इस बात की पुष्टि उस संस्था ने कर दी है, जो स्तनपायी जीवों की हरक़तों पर नज़र रखे हुए है।

उन्हें पहली बार नॉर्वे के सुदूर उत्तरी क्षेत्र-फ़िनमार्क में देखा गया था और नॉर्वेजियन तट पर धीरे-धीरे आगे बढ़ने में तीन साल लग गए। इसने फिर एक तेज़ गति अख़्तियार कर ली और स्वीडन में सामने आयी। पिछले रविवार को उन्हें स्वीडन के दक्षिण-पश्चिमी तट हुननेबोस्ट्रैंड में देखने की बात की गयी।

<blockquote class=”twitter-tweet”><p lang=”en” dir=”ltr”>A whale filmed playing ‘fetch’ with a rugby ball is Hvaldimir, the beluga in Norway some speculate escaped from the Russian military. <a href=”https://t.co/HEbNX8mwlQ”>pic.twitter.com/HEbNX8mwlQ</a></p>&mdash; Domenico (@AvatarDomy) <a href=”https://twitter.com/AvatarDomy/status/1286168144919367680?ref_src=twsrc%5Etfw”>July 23, 2020</a></blockquote> <script async src=”https://platform.twitter.com/widgets.js” charset=”utf-8″></script>

स्तनपायी को ह्वेल शब्द का उपयोग करते हुए “ह्वाल्डिमिर” के रूप में नामित किया गया था, जिसका नार्वेजियन में अर्थ व्हेल और वाल्डिमिर होता है, जो कि इसके रूसी संबंध को दर्शाता है।

इस बारे में बात करते हुए कि ह्वाल्डिमिर इतनी जल्दी क्यों चले गए, वन व्हेल संगठन के एक समुद्री जीवविज्ञानी सेबस्टियन स्ट्रैंड ने कहा: “हम नहीं जानते कि वह अभी इतनी तेज़ी से क्यों बढ़ रहा है।ऐसा तबसे हो रहा है,जब से खासकर वह “अपने प्राकृतिक वातावरण से बहुत तेज़ी से दूर होता जा रहा है। ”

इसके पीछे का  कारण को रखते हुए हुए स्ट्रैंड ने कहा: “इसकी वजह किसी साथी को खोजने के लिए उसे प्रेरित करने वाले हार्मोन भी हो सकते हैं या यह अकेलापन भी हो सकता है, क्योंकि बेलुगा एक बहुत ही सामाजिक प्रजाति है – हो सकता है कि वह अन्य बेलुगा व्हेल की तलाश कर रहा हो।

इस प्राणी की आयु 13 से 14 वर्ष के बीच बहुत संवेदनशील मानी जाती है।यह एक ऐसी अवधि होती है, जब उसके हार्मोन बहुत अधिक होते हैं। हालांकि, बेलुगास आबादी जो इस ख़ास जगह के सबसे क़रीब है, स्वालबार्ड द्वीपसमूह में है, जो नॉर्वे के सुदूर उत्तर में स्थित है।

दिलचस्प बात यह है कि विशेषज्ञों का कहना है कि अप्रैल, 2019 में नॉर्वे आने के बाद से वह एक भी बेलुगा से नहीं मिले हैं।

नॉर्वे में उनकी उपस्थिति पर नॉर्वेजियन निदेशालय के मत्स्य पालन के समुद्री जीवविज्ञानी ने संलग्न मानव निर्मित हार्नेस को उतार दिया। यह एक एक्शन कैमरा माउंट करने के लिए उपयुक्त लग रहा था और उस पर “उपकरण सेंट पीटर्सबर्ग” छपा हुआ था।

NDF के अधिकारियों का कहना था कि हो सकता है कि Hvaldimir उस बाड़े से भाग गया हो, जिसमें रूसी नौसेना द्वारा प्रशिक्षित व्हेल रहती हों। दिलचस्प बात यह है कि रूस ने इन बातों पर कभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

हालांकि, नॉर्वे में इस व्हेल का स्वास्थ्य अच्छा था, क्योंकि यह जंगली मछली खाती थी, लेकिन स्वीडन में यह देखा गया है कि इसका वज़न कुछ कम हो गया है।

व्हेल की यह प्रजाति 20 फीट का आकार प्राप्त कर सकती है और 40 से 60 वर्ष की आयु के बीच जीवित रह सकती है। वे उत्तरी नॉर्वे, रूस और ग्रीनलैंड के आसपास बर्फीले पानी में पाये जाते हैं।

S. Ravi

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago