विज्ञान

अविश्वसनीय! धरती पर यह सबसे भारी जीव, 30 हाथी- 3 डायनासोर के बराबर था वजन

Heaviest animal on earth: अभी तक दुनिया का सबसे भारी जीव ब्ले व्हेल को माना जाता है लेकिन वैज्ञानिकों ने एक ऐसे जीव का कंकाल खोजा है जो ब्लू व्हेल से भी ज्यादा भारी (Heaviest animal on earth) थी। इसका वजन 30 अफ्रीकी जंगली हाथियों और 5000 आदमियों के बराबर था। अभी तक दुनिया का सबसे भारी जीव ब्ले व्हेल को माना जाता है लेकिन वैज्ञानिकों ने एक ऐसे जीव का कंकाल खोजा है जो ब्लू व्हेल से भी ज्यादा भारी थी। इसका वजन 30 अफ्रीकी जंगली हाथियों और 5000 आदमियों के बराबर था।

एक नए अध्ययन के अनुसार, पेरू में खोजी गई एक विशाल प्राचीन व्हेल रिकॉर्ड में दर्ज सबसे भारी जानवर हो सकती है। विलुप्त हो चुकी पेरुसेटस कोलोसस (Perucetus Colossus) व्हेल का अनुमानित वजन 85 से 340 मीट्रिक टन था। यह ब्लू व्हेल के बराबर या उससे अधिक भारी थी जिसे निर्विवाद रूप से अब तक ‘सबसे बड़े शरीर द्रव्यमान’ वाला जानवर माना जाता था। नेचर जर्नल में बुधवार को प्रकाशित अध्ययन के पहले लेखक जियोवानी बियानुची ने इसकी जानकारी दी है।

वजन आज अधिकतम 149.6 मीट्रिक टन है

पेरुसेटस का आंशिक कंकाल, जिसमें 13 कशेरुक (रीढ़ की हड्‌डी का अंश), चार पसलियां और एक कूल्हे की हड्डी शामिल है, 17 से 20 मीटर (55.8 से 65.6 फीट) लंबा है। अध्ययन के अनुसार, जीवाश्म का सैंपल 25 मीटर लंबा (82 फुट लंबा), ब्लू व्हेल से छोटा है। लेकिन इसके कंकाल का द्रव्यमान अभी भी संभावित रूप से इस प्रजाति के किसी भी ज्ञात स्तनपायी से अधिक है। पेरुसेटस का वजन संभवतः ब्लू व्हेल से दो से तीन गुना अधिक था, जिसका वजन आज अधिकतम 149.6 मीट्रिक टन है।

यह भी पढ़ें: Earth से सौर मंडल के 9वें ग्रह की होगी विनाशकारी टक्कर! जाने पूरी ख़बर

सीएनएन की खबर के अनुसार बियानुची ने बताया, ‘पेरुसेटस का वजन लगभग दो ब्लू व्हेल, तीन अर्जेंटीनोसॉर (एक विशाल सॉरोपॉड डायनासोर), 30 से अधिक अफ्रीकी जंगली हाथी और 5,000 से अधिक लोगों के बराबर था।’ वह इटली में यूनिवर्सिटी ऑफ पीसा के डिपार्टमेंट ऑफ अर्थ साइंसेज के एसोसिएट प्रोफेसर हैं। पेरुसेटस संभवतः अपने भारी भरकम वजन और अनोखे स्विमिंग स्टाइल के कारण धीरे-धीरे तैरता था।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago