विज्ञान

वैज्ञानिकों को समुद्र में मिली रहस्यमय चीज़! बताया ‘सोने का अंडा’, क्या है इसका रहस्य?

Mysterious Thing: गहरे समुद्र में खोजकर्ताओं की एक टीम को प्रशांत महासागर के तल पर एक अजीब वस्तु मिली। विज्ञान प्रेमी इसे ‘डरावना सोने का अंडा’ कह रहे हैं। यह अंडा 30 अगस्त को दक्षिणी अलास्का के तट पर मिला। खोजकर्ताओं का कहना है कि चमकदार वस्तु(Mysterious Thing) के एक तरफ एक छेद था। ऐसा लगता कि अंडे के भीतर का जीव इसी छेद से बाहर निकला होगा। राष्ट्रीय समुद्री और वायुमंडलीय प्रशासन (एनओएए) की टीम पिछले सप्ताह सीस्केप अलास्का 5 अभियान के दौरान लगभग दो मील की गहराई पर एक विलुप्त ज्वालामुखी की खोज कर रहे थे, तभी उन्हें ये अजीब वस्तु मिली है।

साउथेम्प्टन में राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान केंद्र की डॉ. टैमी हॉर्टन यह नहीं बता सकीं कि रहस्यमय वस्तु  (Mysterious Thing)क्या है, लेकिन उन्होंने इस बात पर सहमति जताई की संभवतः ये एक नई प्रजाति है। उन्होंने कहा कि गहरे समुद्र में अज्ञात चीजें खोजना सामान्य है। हमारे पास खोजने के बहुत कुछ है। उन्होंने कहा कि हम इसका अधिक बारीकी से अध्ययन करेंगे। यह किस तरह का जीव है इसका पता लगाने के लिए आनुवंशिक विश्लेषण करेंगे। इस चीज को एक बड़े छेद के साथ पाया गया था, जिससे माना जा रहा है कि उसके अंदर से कुछ निकला है।

क्या मानते हैं एक्सपर्ट्स

डॉ. हॉर्टन का मानना है कि यह एक अंडे का खोल या स्पंज हो सकता है। एक्सेटर यूनिवर्सिटी में समुद्री संरक्षण में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. लुसी वुडल ने भी स्पंज होने पर सहमति जताई। उन्होंने कहा कि हो सकता है यह छेद समय के साथ हुई क्षति हो। लेकिन फिर भी इससे यह पता चलता है कि गहरे समुद्र में जीवन कैसे रहता है और पनपता है। उन्होंने कहा, ‘गहरा समुद्र रहस्यों से भरा हुआ है। बस इसे खोजने की जरूरत है। मैं देखना चाहूंगी कि इससे जुड़ी जांच में क्या निकलता है।’

समुद्र में सोने का अंडा?

प्लायमाउथ विश्वविद्यालय में डीप सी इकोलॉजी के प्रोफेसर केरी हॉवेल ने कहा कि अब तक उन्होंने जो भी चीजें देखी हैं, यह उससे एकदम अलग है। उन्होंने कहा, ‘मैं 20 वर्षों से समुद्र की गहराइयों में चीजें खोज रहा हूं, लेकिन आज तक ऐसा कुछ भी नहीं देखा। नई चीजें खोजना बेहद अलग है और मैं जानना चाहता हूं ये क्या है। समुद्र में कई प्रजातियां अभी तक नहीं खोजी गई हैं, ये उनमें से एक हो सकता है।’ उन्होंने यह भी कहा कि अगर यह स्पंज है तो छेद के जरिए यह जानवर सांस लेता रहा होगा और अगर यह अंडा है तो इसके जरिए कोई जानवर बाहर निकला है।

यह भी पढ़ें: Mysterious Village: दुनिया का सबसे रहस्यमयी गांव, जहां इंसानों से लेकर जानवरों सब हैं Blind

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago