विज्ञान

बच्चों के कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, दिल काट कर निकाला फिर बलि के जरिये दी खौफनाक मौत

 peru skeletons: यूं तो अक्सर कोई न कोई दिल दहला देने वाला नया मामला सामने आता रहता है, लेकिन इनमें से कुछेक ऐसे होते हैं जिनकी कभी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। ऐसा ही एक मामला हाल ही में पेरू से सामने आया है यहां पर पुरातत्विदों को दक्षिणी अमेरिकी देश पेरू में दर्जनों बच्चों के कंकाल मिले हैं, जिनकी बलि दी गई थी। इतना ही नहीं पुरातत्वविदों को कई और कंकाल मिलने की संभावना है। पेरू के जो हुआंचाको के पास पम्पा ला क्रूज़ में ये खुदाई फ्लोरिडा विश्वविद्यालय में एंथ्रोपोलॉजी के सहायक प्रोफेसर गेब्रियल प्रीतो के नेतृत्व में हो रही है। उन्होंने कहा कि कंकाल को देख कर पता चलता है कि बच्चों का दिल निकाल लिया गया था। यहां से 76 कंकाल मिले हैं। उन्होंने कहा कि सभी 76 कंकालों में बेहद सफाई से कट थे।

आगे उन्होंने कहा, ये देख कर लगता है कि संभवतः दिल के करीब हड्डियों को काटा गया और फिर दिल को निकाल लिया गया।’ लाइव साइंस की रिपोर्ट के मुताबिक प्रीतो ने कहा, पैर पूर्व दिशा में कर इन बच्चों को दफन किया गया था। उन्हें एक आर्टीफिशियल टीले के ऊपर दफन किया गया था। ये नहीं पता चल सका है कि इन स्थानों पर बलिदान क्यों किया गया था। हमें लगता था कि ये इलाका बाल बलि से मुक्त था, लेकिन ये हमारी सोच के विपरीत मिला है।

ये भी पढ़े: Britain का बूढ़ा कछुआ सुर्खियों में छाया, 70 की उम्र में बना 8 बच्चों का पिता

एक हजार से ज्यादा हैं पीड़ित

पाम्पा ला क्रूज़ में कई वर्षों से खुदाई चल रही है। अब तक यहां 323 बच्चों के कंकाल पाए गए हैं, जिनकी बलि दी गई थी। पास के ही लास लामास नाम की साइट पर 137 बलि पीड़ितों के कंकाल मिले हैं, जिनमें 3 वयस्क भी शामिल हैं। इन अवशेषों से भी पता चलता है कि बच्चों के दिल निकाल दिए गए थे। प्रीतो का कहना है कि अब तक के पुरातात्विक खोजों के आधार पर पता चला है कि हुआंचाकों के पास कई और बच्चों के कंकाल मिलने की संभावना है। संभव है कि इन पीड़ितों की संख्या 1,000 से ज्यादा हो।

कंकालों के कार्बन डेटिंग की जरूरत

प्रीतो ने कहा कि 76 नए कंकालों के रेडियो कार्बन डेटिंग की जरूरत है। इस साइट पर पहले मिले बलि के शिकार 1100 और 1200 ईस्वी के बीच के पाए गए थे। इस समय के करीब चीमू लोग आसपास के इलाके में फले फूले, जिन्हें उनके धातु के कामों के लिए जाना जाता था। चीमू लोग इतने बड़े पैमाने पर बलि में क्यों लगे होंगे ये बात अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। चीमू लोगों ने आसपास के इलाके में एक कृत्रिम सिंचाई प्रणाली और पास के नए कृषि क्षेत्र बनाए। हो सकता है कि इनमें से कुछ बलिदान कृषि प्रणाली की पवित्रता के लिए किए गए हों।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago