विज्ञान

माया सभ्यता के सबसे बड़े ‘रहस्य’ का पर्दा फाश, जमीन के नीचे मिला पिरामिडों का शहर

Pyramid City: पुरातत्वविदों ने मैक्सिको में एक बहुत बड़ी खोज की है। पुरातत्वविदों ने युकाटन प्रायद्वीप के जंगलों के भीतर छिपे एक खोए हुए माया शहर के अवशेषों को ढूंढ निकाला है। यह जगह मैक्सिको के कैम्पेचे में बालमकु पारिस्थितिक रिजर्व में स्थित है। यहां माया सभ्यता के क्लासिक काल यानी 250 से 1000 ईस्वी के बीच कई बड़े पिरामिड बनाए गए थे। पुरातत्वविदों ने इस जगह का ना ओकोमटुन रखा है, जिसका अर्थ पत्थरों का स्तंभ होता है। ये साइट 50 हेक्टेयर दूर फैली हुई है। टीम ने जमीन के ऊपर से उड़ रहे हेलीकॉप्टर के जरिए अरबों लेजर शॉट के जरिए माया तराई क्षेत्र की मैपिंग की। यहां उन्होंने पाया की जमीन के नीचे शहर है। लाइट डिटेक्शन एंड रेंजिंग या लिडार टेक्निक के जरिए किसी जगह को खोदे बिना ही उसके नीचे मौजूद मानव निर्मित संरचनाओं के बारे में पता किया जा सकता है।

माया सभ्यता दूर तक फैली है

स्लोवेनिया में मानवविज्ञान और स्थानिक अध्ययन संस्थान के एचओडी और प्रमुख पुरातत्वविद इवान प्राजक ने कहा कि इस साइट को क्षेत्रीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में देखा जाता है। दक्षिणी मेक्सिको से लेकर मध्य अमेरिका में माया सभ्यता के बिखरे हुए शहर हैं। माया सभ्यता पहली सदी तक अपने चरम पर थी। वहीं 9वीं और 11वीं सदी के बीच यह ध्वस्त हो गई। हालांकि इसकी संस्कृति बदल गई और माया आज भी जीवित सभ्यता है।

ये भी पढ़े: पिरामिड का देश, सबसे लंबी नदी! जाने मिस्र देश से जुडी हैरान कर देने वाली बातें

कुछ चीनी मिट्टी की चीजें मिलीं

पिरामिड और स्तंभों को खोजने के अलावा पुरातत्वविदों ने पैदल चलते समय चीनी मिट्टी की चीजें, बॉलगेम खेलने के लिए इस्तेमाल होने वाला एक कोर्ट और कई बड़े परिसर खोजे। इनमें से कई संरचनाओं के इस्तेमाल के बारे में जानकारी पुरातत्वविद इकट्ठा कर रहे हैं। इवान प्राजक ने कहा कि हो सकता है कि ये सामुदायिक अनुष्ठानों के लिए बाजार हों। हालांकि जो नमूने मिले हैं उनके डेटा के आधार पर और भी ज्यादा जानकारी खोजी जा सकेगी।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

11 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

11 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

11 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

11 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

11 months ago