विज्ञान

Australia की सड़को पर आया लाल केकड़ों का झुंड,आखिर कहां से आये अचानक इतने सारे

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया (Australia) में लाल केकड़ों का सैलाब देखने को मिल रहा है। इन केकड़ों को सड़कों और बागों में देखा जा सकता है। मगर सवाल ये है कि आखिरकार इतने सारे केकड़े आए कहां से। दरअसल ये केकड़े ऑस्ट्रेलिया (Australia) के क्रिसमस द्वीप (Christmas Island) पर हैं। केकड़े वर्षावन से हर साल समुद्र में जाते हैं। ये वक्त उनके सहवास करने और अंडे देने का है। लगभग 6.5 करोड़ केकड़े इस समय ऑस्ट्रेलिया की सड़कों पर हैं। ये केकड़े साल भर द्वीप की मिट्टी में छिपे रहते हैं। लेकिन जैसे ही बारिश का मौसम आता है ये अपना घर छोड़ने लगते हैं।

केकड़ों के लिए बनाया पुल

सोशल मीडिया पर कई सारे वीडियो सामने आ चुकें हैं। इस वीडियों में केकड़ों को रेंगते हुए देखा जा सकता है। केकड़ों के रेंगने से कई सड़कें पूरी तरह रुक गई हैं। कई जगहों पर केकड़ों को सड़क पार कराने के लिए पुल बनाया गया है। कुछ जगहों पर तो ऐसा लगता है जैसे लाल समुद्र ही बहता चला आ रहा हो। सोशल मीडिया पर यूजर कह रहे हैं कि ये केकड़े देखने में कितने प्यारे लग रहे हैं। वहीं, कई यूजर ने इस पर हैरानी जताई।

ये भी पढ़े: हिंद महासागर की गहराई में मिले इंसान जैसे अजीबोगरीब जीव,वैज्ञानिकों भी हुए हैरान

इस बीच एक यूजर ने यह भी पूछा कि क्या इन्हें पकड़ना अवैध होगा? लाल केकड़ों का माइग्रेशन मानसून की पहली बारिश के साथ शुरू होता है। चूंकि ऑस्ट्रेलिया दक्षिणी गोलार्ध में है तो यहां मौसम उत्तरी गोलार्ध से उलट होता है। यही कारण है कि आमतौर पर माइग्रेशन अक्टूबर या नवंबर में होता है। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कभी-कभी दिसंबर या जनवरी के अंत तक हो सकता है।

​सड़कें पूरी तरह बंद

इन केकड़ों कि वजह से सड़कों को पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया गया है। केकड़ों के माइग्रेशन में सबसे आगे नर होते हैं। जबकि मादा उनके साथ चलती हैं। हालांकि इसमें उनका समय और गति समान नहीं होता है। उनका प्रवास चंद्रमा के चरण से निर्धारित होता है। इन केकड़ों को एकदम सही समय पर पता चल जाता है कि उन्हें अपना घर कब छोड़ना है। प्रत्येक मादा लगभग 10 लाख अंडे अपने ब्रूड पाउच में रखती है। लेकिन इनमें से बहुत कम बच्चे ही जीवित रहते हैं।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago