Categories: खेल

दिल्ली कैपिटल्स को अब एक ही तरह से मिल सकती है प्लेऑफ में जगह

आईपीएल की मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स की राह मुश्किल कर दी है। शनिवार को हुए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली 20 ओवरों में नौ विकेट पर 110 रन ही बना सकी। मुंबई के लिए यह लक्ष्य आसान था। ईशान किशन (नाबाद 72, 47 गेंद, चौके, 3 छक्के) की शानदार पारी के दम पर मुंबई ने यह लक्ष्य 14.2 ओवरों में हासिल कर लिया।

दिल्ली कैपिटल्स एमआई के खिलाफ इस उम्मीद से उतरी थी कि वह इस मैच को जीत 16 अंक कर अपनी प्लेऑफ की दावेदारी को मजबूत कर लेगी, लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली के अभी भी 14 अंक ही है और उसे अपना अंतिम लीग मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलना है। बेंगलुरु के खिलाफ दिल्ली को जीत चाहिए होगी नहीं तो उसके लिए प्लेऑफ की रेस मुश्किल हो जाएगी।

किशन और क्विंटन डी कॉक (26) ने पहले विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी कर मुंबई की जीत पक्की कर दी थी। एनरिक नॉर्खिया की गेंद पर क्विंटन डी कॉक प्लेड ऑन हो गए। लेकिन किशन के लिए सब कुछ आसान था। वह आसानी से दिल्ली के मजबूत गेंदबाजी का सामना कर रहे थे। कैगिसो रबादा, नॉर्खिया, रविचंद्रन अश्विन को वह आसानी से खेल रहे थे। किशन ने भी छक्का मार मुंबई को जीत दिलाई। सूर्यकुमार यादव 12 रन बनाकर किशन के साथ नाबाद लौटे।

इससे पहले, जसप्रीत बुमराह ने दिल्ली के लिए मुश्किलें पैदा कर दी थीं। दिल्ली ने पहले ही ओवर में अपने इन-फॉर्म बल्लेबाज शिखर धवन (0) का विकेट खो दिया था। इस मैच में टीम में लौटे पृथ्वी शॉ (10) भी तीसरे ओवर में पवेलियन लौट लिए। दिल्ली का स्कोर 15 पर दो विकेट था।

कप्तान श्रेयस अय्यर (25) और ऋषभ पंत (21) ने टीम को संभालने का भरसक प्रयास किया। अय्यर को राहुल चहर ने डी कॉक के हाथों स्टम्पिंग करा दिया। मध्य के ओवरों में आए बुमराह ने फिर अपना कमाल दिखाया और तीन विकेट लिए। पहले उन्होंने मार्कस स्टोयनिस (2) को आउट किया। बुमराह ने फिर अपना अगला शिकार पंत को बनाया।

इस मैच में वापसी करने वाले हर्षल पटेल (5) को भी बुमराह ने एलबीडब्ल्यू किया बुमराह के इन झटकों के बाद दिल्ली का स्कोर 73 रनों पर छह विकेट हो गया था। इसके बाद शिमरन हेटमायर (11) को नाथन कुल्टर नाइल ने आउट कर दिल्ली की एक अच्छा स्कोर हासिल करने की बची खुची उम्मीदों को भी खत्म कर दिया। रविचंद्रन अश्विन (12) ट्रेंट बोल्ट का शिकार बने। 12 रन बनाने वाले रबादा को बुमराह ने पारी की आखिरी गेंद पर रन आउट किया।.

पंकज श्रीवास्तव

Guest author

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago