Categories: खेल

कोरोना से संक्रमित मंत्री चेतन चौहान की मौत, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान का रविवार को निधन हो गया है। कोरोना संक्रमित होने के बाद उनका गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.
<blockquote class="twitter-tweet">
<p dir="ltr" lang="en">Shri Chetan Chauhan Ji distinguished himself as a wonderful cricketer and later as a diligent political leader. He made effective contributions to public service and strengthening the BJP in UP. Anguished by his passing away. Condolences to his family and supporters. Om Shanti.</p>
— Narendra Modi (@narendramodi) <a href="https://twitter.com/narendramodi/status/1294980867543248898?ref_src=twsrc%5Etfw">August 16, 2020</a></blockquote>
<script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

उनके उनके निधन पर यूपी की राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शोक जताया है। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रदेश के सैनिक कल्याण एवं होमगार्ड मंत्री एवं भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य रहे चेतन चौहान के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।

अपने शोक संदेश में राज्यपाल ने कहा, "चेतन चौहान मृदभाषी, कर्मठ एवं सक्रिय राजनेता थे। दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुये शोक संतप्त परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं।"

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी चेतन चौहान के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, "पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी, मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी, चेतन चौहान जी के असामयिक निधन का व्यथित कर देने वाला समाचार प्राप्त हुआ। प्रभु श्री राम, चौहान जी के परिजनों को इस अपार दु:ख को सहने की शक्ति एवं दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें। शांति ।"
<blockquote class="twitter-tweet">
<p dir="ltr" lang="hi">पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी, श्री चेतन चौहान जी के असामयिक निधन का व्यथित कर देने वाला समाचार प्राप्त हुआ।

प्रभु श्री राम, श्री चौहान जी के परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति एवं दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।

ॐ शांति</p>
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) <a href="https://twitter.com/myogiadityanath/status/1294981674531315719?ref_src=twsrc%5Etfw">August 16, 2020</a></blockquote>
<script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित ने भी चैहान के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान की हालत बेहद गंभीर थी। कोरोना संक्रमण पॉजिटिव के कारण लम्बे समय से संजय गांधी पीजीआइ में भर्ती रहे। चेतन चौहान की किडनी ने काम करना बंद कर दिया था। उनको लखनऊ से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया है, जहां पर उनको लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। इसी दौरान उनकी कोरोना रिपोर्ट दो बार निगेटिव आने के बाद तीसरी बार पॉजिटिव आई थी।

चेतन चौहान ने टीम इंडिया के लिए 1969 से 1978 के बीच 40 टेस्ट खेले थे। इनमें उन्होंने 31.54 की एवरेज से 2084 रन बनाए। उनका बेस्ट स्कोर 97 रन रहा। चेतन ने 7 वनडे में 153 रन बनाए। चौहान और सुनील गावस्कर की ओपनिंग जोड़ी 1970 के दशक में काफी सफल रही थी। दोनों ने मिलकर 10 शतकीय साझेदारियां कीं और 3 हजार से ज्यादा रन बनाए। चेतन घरेलू क्रिकेट में दिल्ली और महाराष्ट्र की टीम से खेले थे।.

Rajeev Sharma

Rajeev Sharma, writes on National-International issues, Radicalization, Pakistan-China & Indian Socio- Politics.

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

11 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

11 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

11 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

11 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

11 months ago