Categories: खेल

क्वारंटीन के बाद लौट आया 733 गेंदों में 3630 रन बनाने वाला कातिल बल्लेबाज, मारी ऐसी एंट्री की कांप गए गेंदबाज

आईपीएल की शुरुआत में मात्र 2 दिन बचे हैं। फैंस अपने पंसंदीदा खिलाड़ी को ऐक्शन में देखने के लिए बेचैन हैं। सभी टीमें अपनी तैयारी के आखिरी पड़ाव में हैं। ऐसे में वर्ल्ड क्रिकेट में यूनिवर्स बॉस से मशहूर क्रिस गेल (Chris Gayle) IPL 2021 में धूम मचाने को तैयार हैं। वेस्ट इंडीज का यह धाकड़ खिलाड़ी पंजाब किंग्स के साथ है। वे इस टूर्नामेंट के लिए भारत आ चुके हैं और 7 अप्रैल को उनका क्वारंटीन भी पूरा हो गया।

पंजाब किंग्स गेल का वीडियो पोस्ट कर यह जानकारी दी। वीडियो के साथ लिखा है, ‘क्वारंटीन दा खतम खेल, बाहर आ गए तोहडे फेवरेट क्रिस गेल।’ इसमें विंडीज स्टार डांस करते दिख रहा है। पंजाब किंग्स की कैप पहने गेल आईपीएल शुरू होने से पहले डांस स्किल्स दिखाते नजर आए। उन्होंने माइकल जैकसन के मशहूर गाने स्मूद क्रिमिनल पर मून वॉक डांस भी किया।

Quarantine da khatam khel, bahar aa gaye tuhadde favourite – Chris Gayle 🕺🥰#IPL2021 #SaddaPunjab #PunjabKings @henrygayle pic.twitter.com/rrDHPZ3lvQ

— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) April 7, 2021

गेल ने पिछले IPL में खेले थे 7 मैच

आईपीएल 2018 से ही क्रिस गेल पंजाब किंग्स के साथ हैं। इसके तहत 2018 और 2019 में उन्होंने केएल राहुल के साथ मिलकर ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाली थी। वहीं अब वे नंबर तीन पर खेल रहे हैं। 2018 में उन्होंने एक शतक और तीन अर्धशतक के साथ 11 मैच में 368 रन बनाए थे। फिर आईपीएल 2019 में चार अर्धशतकों की मदद से उन्होंने 490 रन बनाए। इस दौरान नाबाद 99 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा। विस्‍फोटक बल्‍लेबाज क्रिस गेल ने संयुक्‍त अरब अमीरात में आयोजित हुए आईपीएल के 13वें सीजन में सिर्फ 7 ही मैच खेले। बीमार होने की वजह से वो शुरुआती मैचों में टीम का हिस्‍सा नहीं बन सके थे। बाद में खेले 7 मुकाबलों में उन्होंने 41.14 के औसत और 137.14 के स्ट्राइक रेट से 288 रन बनाए। इसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 99 रन रहा। गेल ने 7 मैचों में 3 अर्धशतक जड़े। इस सीजन में उन्होंने 23 छक्के लगाकर धमाल मचाया। इसके अलावा 15 चौके भी जड़े।

वर्ल्ड क्रिकेट में गेल का जलवा

गेल की क्रिकेट जगत में धूम है। खास कर के टी20 में। क्रिस गेल ने अभी तक 132 मैच खेले हैं और 41.13 की औसत के साथ 4772 रन बना चुके हैं। उनके नाम छह शतक और 31 अर्धशतक हैं। फिलहाल पंजाब किंग्‍स के बल्‍लेबाज क्रिस गेल के नाम आईपीएल में 349 छक्के दर्ज हैं। यानी उन्‍होंने सिर्फ 349 गेंदों पर 2094 रन बना दिए। लीग में 384 चौके भी जड़े हैं जिनसे 1536 रन बनाए। इसका मतलब ये हुआ कि गेल के बल्‍ले से चौके-छक्‍के मिलाकर 733 गेंदों पर 3630 रन निकले हैं।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago