Hindi News

indianarrative

CWG 2022 में भारत का सिल्वर से खुला खाता, वेट लिफ्टिंग में संकेत सागर ने जीता रजत पदक, पीएम मोदी ने दी बधाई

Sanket Sargar ने भारत का खोला खाता

Commonwealth Games 2022: खेलों का महाकुंभ यानी कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का खाता खुल गया है। संकेत सार्गर ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में शनिवार को सिल्वर मेडल के साथ भारत का खाता खोला है। वो एक किलो के अंतर से गोल्ड जीतने से चूक गए। सार्गर ने कुल 248 किलो वजन उठाया, जबकि गोल्ड पर कब्जा जमाने वाले मलेशिया के बिन कसडन ने 249 किलो का भार उठाया। पीएम मोदी ने संकेत को सिल्वर मेडल जीतने पर बधाई दी है।

संकेत सार्गर ने स्नैच में 113 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 135 किलो भार उठाया। क्लीन एंड जर्क की आखिरी दो कोशिशों में वो फ्लॉप रहे। इसके पीछे वजह उनकी चोट रही। स्नैच में सार्गर ने पहली कोशिश में 107 किग्रा और दूसरी कोशिश में 111 किग्रा उठाया था। तीसरी कोशिश में उन्होंने अपने प्रदर्शन में सुधार करते 113 किग्रा भार उठाया। वहीं क्लीन एंड जर्क में पहली कोशिश में सार्गर ने 135 का भार उठाया, मगर दूसरी और तीसरी कोशिश में 139 किलो का भार उठाने में चूक गए। जबकि मलेशिया के खिलाड़ी ने आखिरी कोशिश में 142 किलो का भार उठा लिया।

मलेशिया के बिन ने स्नैच में 107 किलो का भार उठाया था। सार्गर खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2020 और खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2020 के चैंपियन रह चुके हैं। क्लीन एंड जर्क में दूसरे प्रयास में सार्गर अपना हाथ चोटिल कर बैठे। हालांकि उन्होंने दर्द में भी तीसरे प्रयास में 139 किग्रा भार उठाने की कोशिश की, मगर वो असफल रहे।

देखें दूसरे दिन के शेड्यूल में भारतीय खिलाडी

लॉन बॉल्स

पुरुष ट्रिप्लस: भारत बनाम माल्टा

जिमनास्टिक्स

महिला टीम और व्यक्तिगत: दोपहर 1:30 बजे से शाम साढ़े 4 बजे

एथलेटिक्स

मैराथन: नतिंदर रावत- 11:00AM

बॉक्सिंग (04:30PM से शुरू)

अमित पंघाल: पुरुष (51 किग्रा)

मोहम्मद हुसामुद्दीन: पुरुष (57 किग्रा)

शिव थापा: पुरुष (63.5 किग्रा)

रोहित टोकस: पुरुष (67 किग्रा)

सुमित कुंडू: पुरुष (75 किग्रा)

आशीष चौधरी: पुरुष (80 किग्रा)

संजीत कुमार: पुरुष (92 किग्रा)

सागर अहलावत: पुरुष (92+किग्रा)

नीतू घनघास: महिला (48 किग्रा)

निकहत ज़रीन: महिला (50 किग्रा)

जैस्मीन लैंबोरिया: महिला (60 किग्रा)

लवलीना बोरगोहेन: महिला (70 किग्रा)

हॉकी

महिला टीम- भारत बनाम वेल्स: 11:30PM

वेटलिफ्टिंग

मीराबाई चानू- महिला 55 किग्रा- 11:30PM

संकेत महादेव- पुरुष 55 किग्रा: दोपहर 1:30PM

सी रिशिकांता सिंह- पुरुष 55 किग्रा: दोपहर 1:30PM

टेबल टेनिस

पुरुष टीम इवेंट: तीसरा राउंड- भारत बनाम नॉर्थ आयरलैंड- 04:15PM

महिला टीम इवेंट: तीसरा राउंड: भारत बनाम गयाना- 02:00PM

स्क्वाश

महिला सिंगल्स- राउंड ऑफ 32: जोश्ना चिनप्पा, सुनयना- 5:45PM

पुरुष सिंगल्स- राउंड ऑप 32: रमित टंडन, सौरव घोषाल- 05:00PM

टेबल टेनिस

पुरुष टीम इवेंट: तीसरा राउंड

महिला टीम इवेंट: तीसरा राउंड

बैडमिंटन

मिक्स्ड टीम इवेंट: भारत बनाम श्रीलंका (1:30 PM)