Categories: खेल

‘बूढ़ा शेर’ हो गए हैं एमएस धोनी? पर दिमाग से विपक्षी टीम को अभी भी दे देते हैं मात, देखिए वीडियो

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बढ़ती उम्र अब उनके खेल पर असर डाल रहा है। धोनी अपनी फिटनेस का काफी ख्याल रखते हैं, पर इस उम्र में अब पहली सी बात नहीं रही। हालांकि धोनी का दिमाग अभी भी पहले की तरह ही तेज चलता है। धोनी मैदान पर अपने दिमाग से विपक्षी टीम पर भारी पड़ जाते हैं। वह परिस्थितियों को बखूबी समझते हैं। क्रिकेट की उनकी समझ और रणनीति के कायल सभी हैं। सोमवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ने जिस तरह से मैच को कंट्रोल किया वह काबिले तारीफ है। राजस्थान रॉयल्स की टीम बड़ी मजबूती के साथ चेन्नई के दिए लक्ष्य 189 की ओर बढ़ रही थी। जोस बटलर ताबड़तोड़ बल्लेबााजी कर रहे थे।

रन चेस करते हुए जोस बटलर की पारी की मदद से राजस्थान की टीम मजबूती से लक्ष्य की ओर बढ़ रही थी। इंग्लैंड का यह विकेटकीपर बल्लेबाजी चेन्नई के गेंदबाजों पर जमकर हमला बोल रहा था। उन्होंने 10वें ओवर की पांचवीं गेंद पर रविंद्र जडेजा की गेंद पर मिड-विकेट के ऊपर से शानदार छक्का लगाया। यह नो-बॉल थी। इसके बाद गेंद को बदलना पड़ा। इस बार गेंद थोड़ी सूखी थी। धोनी जो विकेट के पीछे से सबका गहराई से मुआयना कर रहे थे। जैसे ही जडेजा बोलिंग मार्क पर पहुंचे, धोनी ने कहा, 'सूखा बॉल है, घूमेगा।'

MSD guided wicket of Jos Buttler. #CSKvRR #MSD #Jadeja pic.twitter.com/I718gFt9OM

— Kart Sanaik (@KartikS25864857) April 19, 2021

इसके बाद ही चेन्नई ने मैच में वापसी कर ली। इस ओवर में जडेजा ने शिवम दूबे को भी पविलियन का रास्ता दिखाया। चेन्नई ने यहां से मैच में वापसी की। स्पिनर्स के लिए मददगार परिस्थिति बनते ही दूसरे छोर पर मोईन अली को लगाया गया। अली ने कमाल की गेंदबाजी की तीन ओवरों में सिर्फ सात रन देकर तीन विकेट लिए। आखिर में राजस्थान की टीम 9 विकेट पर 143 रन ही बना सकी और चेन्नई ने 45 रन से जीत हासिल की।

मैच के बाद कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी ने माना है कि उम्र बढ़ने के साथ फिटनेस बरकरार रखना आसान नहीं है। उन्होंने राजस्‍थान रॉयल्‍स के खिलाफ मैच में जीत के बाद कहा, "उम्र बढ़ना और फिट रहना दो सबसे मुश्किल चीजे हैं। जब आप खेल रहे होते हैं तो ऐसा नहीं चाहते कि कोई आपको अनफिट कहे।" कमेंटेटर हर्षा भोगले ने सवालिया लहजे में धोनी से पूछा था कि 'आप काफी फिट दिख रहे हैं?' जिसके जवाब में धोनी ने यह बात कही।

धोनी ने कहा कि 'मुझे युवा खिलाड़ियों की बराबरी करनी होती है, वे काफी दौड़ते हैं लेकिन यह हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है।' उन्‍होंने कहा कि परफॉर्मेंस का उम्र से कोई लेना-देना नहीं है। धोनी ने कहा, "मैं जब 24 का था, तब भी परफॉर्म करने की गारंटी नहीं दे सकता था। मैं 40 की उम्र में भी परफॉर्मेंस की गारंटी नहीं दे सकता लेकिन अगर लोग ये कहकर मुझपर सवाल नहीं उठा सकते कि ये अनफिट है तो मेरे लिए यह पॉजिटिव बात है।"

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago