Categories: खेल

फिट इंडिया मूवमेंट को सफल बनाने के लिए रिजिजू ने की सभी से अपील

केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने मंगलवार को देश के खिलाड़ियों, कॉरपोरेट्स, सैलिब्रिटज से फिट इंडिया मूवमेंट को नए आयाम देने की बात की। रिजिजू ने मंगलवार को फिट इंडिया वार्षिक एडवाइजरी समिति की बैठक में यह बात कही।

इस बैठक में रिजिजू के अलावा खेल सचिव रवि मित्तल, भारतीय ओलम्पिक समिति (आईओए) के अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा, फिल्म अभिनेत्री और फिटनेस के लिए मशहूर शिल्पा शेट्टी, काजल अग्रवाल ने भी हिस्सा लिया।

Union Minister of Sports & Youth Affairs Shri @KirenRijiju chaired the 3rd #FitIndia Advisory Committee Meeting today in the presence of various stakeholders and celebrity fitness enthusiasts @TheShilpaShetty and @MsKajalAggarwal!#FitIndiaMovement pic.twitter.com/RHzEC5KU3U
— Fit India Movement (@FitIndiaOff) September 1, 2020

एक बयान के मुताबिक रिजिजू ने कहा, "मैं इस समिति का हिस्सा बनकर काफी खुश हूं। यह देखना अच्छी है कि इस समिति के सदस्य इस आंदोलन में सक्रिय हैं। यह विचार हमें आगे जाने में मदद देगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछली साल जब यह फिट इंडिया मूवमेंट शुरू किया था और जो कहा था उसके आधार पर हम आगे बढ़ रहे हैं। आज राष्ट्रीय एडवाइजरी समिति की तीसरी बैठक में मैं देख रहा हूं कि कई सारे सुझाव आ रहे हैं। मुझे इस बात पर गर्व है कि पूरी टीम अच्छा काम कर रही है।"

I appreciate young and talented @MsKajalAggarwal for joining the #FitIndiaMovement initiative. We must together strive to make our citizens fit physically and mentally. It's very important that people from the field of Arts, Culture and Entertainment inspiring the people ? https://t.co/jv3oKTA8Mf pic.twitter.com/TiBHuuK9AK
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) September 1, 2020

उन्होंने कहा, "पिछले एक साल का सफर शानदार रहा है और इस दौरान कई राज्यों, स्कूल, कॉलेजों ने इसमें हिस्सा लिया। यह पूरी तरह से लोगों का आंदोलन रहा है और इसे लोग ही आगे ले जा रहे हैं।"

शिल्पा शेट्टी ने इस मौके पर रिजिजू और बाकी के लोगों को बधाई दीं और साथ ही कहा कि मानसिक स्वास्थ पर भी ध्यान देना समय की जरूरत है।.

Rajeev Sharma

Rajeev Sharma, writes on National-International issues, Radicalization, Pakistan-China & Indian Socio- Politics.

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

1 year ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

1 year ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

1 year ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

1 year ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

1 year ago