Categories: खेल

‘फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह की तबीयत बिगड़ी, ICU में भर्ती, 3 दिन पहले ही अस्पताल से मिली थी छुट्टी

<p>
कोरोना से ठीक होने के तीन बाद फिर 'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह की तबीयत गुरुवार को अचानक बिगड़ गई। उन्हें गुरुवार को पीजीआई में भर्ती कराना पड़ा। मिल्खा सिंह को कोविड अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है।फिलहाल उनकी हालत स्थिर बतायी जा रही है। पीजीआई के प्रवक्ता प्रोफेसर अशोक कुमार ने बयान जारी इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन लेवल गिर जाने के बाद फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह को कोविड अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है। उन्हें दोपहर 3 बजकर 35 मिनट पर एडमिट कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।</p>
<p>
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार पूर्व भारतीय धावक को ऑक्सीजन के स्तर में गिरावट के साथ भर्ती कराया गया था। पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ के आधिकारिक प्रवक्ता प्रोफेसर अशोक कुमार ने कहा, "फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह को गुरूवार की दोपहर 3।35 बजे पीजीआईएमईआर के कोविड अस्पताल में आईसीयू में ऑक्सीजन के स्तर में गिरावट के कारण भर्ती कराया गया है। उन्हें निगरानी में रखा गया है और अब उनकी हालत स्थिर है।"</p>
<p>
मिल्खा सिंह पिछले महीने COVID-19 संक्रमित हो गये थें और उन्हें मोहाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 24 मई को छुट्टी मिलने से पहले उनका छह दिनों तक इलाज चला। COVID-19 के इलाज के दौरान उनका ऑक्सीजन लेवल नीचे चला गया था। हालांकि, वह वायरस को मात देकर घर लौटने में कामयाब रहे।</p>

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago