Categories: खेल

Tokyo Olympics से पहले भारत के लिए बुरी खबर, हिमा दास को नेशनल इंटर स्टेट चैंपियनशिप में लगी चोट, टूट सकता है ओलंपिक जाने का सपना

टोक्यो ओलंपिक से पहले भारत के लिए बुरी खबर है। भारत की महिला फर्राटा धाविका हिमा दास का ओलंपिक में अपने देश का प्रति​निधत्व करने का सपना टूट सकता है। क्योंकि हिमा पटियाला में खेली जा रही राष्ट्रीय अंतर-राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शनिवार को 100 मीटर हीट (दौड़) के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव के कारण चोटिल हो गईं। उनकी चोट की गंभीरता का हालांकि अभी पता नहीं चल सका है।

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने अपने ट्विटर हैंडल पर जानकारी दी, ‘‘हमें उम्मीद है कि हिमा दास आज सुबह अंतर-राज्यीय मीट में 100 मीटर हीट के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव के बाद जल्द से जल्द ठीक हो जाएंगी।’’

Fastest Four of #IndianAthletics @HimaDas8-Dhanalakshmi-Archana & @DuteeChand

We hope Hima Das recovers ASAP 🤞🏼 after muscle pull during 100m heats this morning at Inter-State meet. pic.twitter.com/T7MBTOtTWS

— Athletics Federation of India (@afiindia) June 26, 2021

हिमा टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने की दौड़ से बाहर होने के कगार पर है। वह अभी तक इन खलों के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाईं हैं और तीसरे हीट में उन्होंने 100 मीटर की दौड़ 12.01 सेकेंड में पूरी की। वह इस दौरान हीट में तीसरे स्थान पर रही। इस प्रक्रिया में उन्होंने शनिवार शाम को होने वाले फाइनल के लिए भी क्वालीफाई कर लिया, लेकिन खिताबी दौड़ में उनके भाग लेने की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

हिमा की चोट अगर गंभीर हुई तो टोक्यो खेलों के लिए चार×100 मीटर महिला रिले टीम की क्वालीफिकेशन के लिए यह बड़ा झटका होगा क्योंकि हिमा चौकड़ी की महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जिसमें दुती चंद, धनलक्ष्मी और अर्चना सुसींद्रन भी शामिल हैं। हिमा अगर रिले टीम में जगह नहीं बनाती हैं तो उसके टोक्यो जाने की संभावना बहुत कम है। असम की यह स्टार धाविका हालांकि ओलिंपिक खेलों में 200 मीटर स्पर्धा के लिए क्वालीफाई करने की कोशिश कर रही हैं।

लंबे समय से चोट से परेशान

हिमा लंबे समय से शरीर के निचले हिस्से में चोट की समस्या से जूझ रही हैं। उन्होंने आईजीपी चार में 200 मीटर में अपना सर्वश्रेष्ठ 22.88 सेकेंड का समय निकाला जो क्वालीफिकेशन के लिए जरूरी लेकिन 22.80 सेकेंड के काफी करीब था। मौजूदा टूर्नामेंट हिमा और दुती के लिए टोक्यो खेलों के लिए क्वालीफाई करने का आखिरी मौका है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago