Categories: खेल

Women’s World Cup 2022: हिंदुस्तानी छोरियों ने बांग्लादेश को चटाई धूल, भारत ने 110 रनों से दी शिकस्त

आईसीसी महिला वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने तीसरी जीत हासिल की। भारत और बांग्लादेश के बीच 22वां लीग मैच हैमिल्टन के सेडन पार्क स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में भारत को जीत मिली। मिताली राज की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 110 रन से हरा दिया। भारतीय टीम की वुमेंस वर्ल्ड कप 2022 में ये तीसरी जीत है। इसी जीत के साथ टीम इंडिया अब तीसरे स्थान पर आ गई है। आखिरी सफलता भारत को झूलन गोस्वामी ने दिलाई। उन्होंने ऋतु मोनी को 16 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड किया और इसी के साथ बांग्लादेश की पारी 119 रन पर सिमट गई।

A magnificent win for #TeamIndia 🙌

They beat Bangladesh by 110 runs to keep their semi-finals qualification hopes alive. #CWC22 pic.twitter.com/WiVq4VNyNW

— ICC Cricket World Cup (@cricketworldcup) March 22, 2022

यह भी पढ़ें- लालू प्रसाद यादव की फिर बिगड़ी तबीयत, दिल्ली AIIMS में किए जाएंगे भर्ती, जानें कौन सी बीमारी से है पीड़ित?

बांग्लादेश की टीम का बल्लेबाजी क्रम पूरी तरह से धराशायी हो गया। भारत से मिले 230 रन के लक्ष्य के सामने बांग्लादेश ने 104 रन पर 9 विकेट खो दिए। स्नेह राणा ने चौथी विकेट चटकाई और भारत को 9वीं सफलता दिलाई। उन्होंने नाहिदा अख्तर को चलता किया। इस मैच में बांग्लादेश के सामने टीम इंडिया ने 230 रन का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में बांग्लादेश की पारी 40.3 ओवर में 119 रन बनाकर ढेर हो गई और मुकाबला 110 रन से हार गई। इसी के साथ टूर्नामेंट के सेमीफाइनल की रेस से बांग्लादेश का सफर समाप्त हो गया। हालांकि, बांग्लादेश की टीम अभी दो और मैच खेलेगी, लेकिन अब टीम के लिए सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग नामुमकिन है।

𝐁𝐢𝐠 𝐰𝐢𝐧 𝐟𝐨𝐫 𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚#TeamIndia bowlers have been fantastic tonight. They have bowled out Bangladesh for 119 to register a convincing 110 runs victory. #CWC22 | #INDvBAN

Details▶️ https://t.co/ZOTtBWYhWG pic.twitter.com/OX52iquPQC

— BCCI Women (@BCCIWomen) March 22, 2022

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के विदेश मंत्री कुरैशी ने लगाया Modi पर गंभीर आरोप, बोले-  'OIC मीटिंग को रूकवाना चाहते थे भारत के पीएम, लेकिन रहे नाकाम'

भारत ने इस मुकाबले में टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन पांच गेंद के अंदर भारतीय टीम बैकफुट पर चली गई। भारत ने मंधाना, शेफाली और मिताली का विकेट गंवाया। स्मृति मंधाना 30 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि शेफाली वर्मा 42 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। दोनों ने पहले विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी निभाई, लेकिन चार गेंद के अंदर दोनों ही पवेलियन लौट गईं। इसके बाद कप्तान मिताली राज गोल्डन डक पर आउट हुईं। मिताली का विकेट ऋतु मोनी के खाते में गया। इसके बाद यास्तिका भाटिया ने हरमनप्रीत कौर के साथ पारी को आगे बढ़ाया, लेकिन वे कौर रन आउट हो गईं। भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 229 रन बनाए थे।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago