Categories: खेल

Team India की कमान संभालने से पहले Rohit Sharma का IPL में इतिहास रचने का प्लान

आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ का आज यानी रविवार से आगाज होने जा रहा है, पहला मैच डिफेंडिंग चैंम्पियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगी। इस मैच में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा की नजर एक खास रिकॉर्ड पर होगी। रोहित शर्मा आईपीएल के सफल कप्तान हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस को 5 बार आईपीएल का खिताब दिलाया है। अब उनकी नजरें लगातार तीसरी बार खिताब दिलाने पर है।

विराट कोहली ने जब से टी-20 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया के टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया है तब से ही रोहित शर्मा का नाम सामने आ रहा है और उन्हें ही टीम के कमान सौंपी जाने की कयासें लगाई जा रही हैं। लेकिन टीम इंडिया की कमान संभालने से पहले उनका आईपीएल में हैट्रिक लगाने पर जोर है।

मुंबई इंडियन्स का आईपीएल 2021 के पहले हाफ में प्रदर्शन शानदार रहा है, इस समय प्वॉइंट टेबल में चौथे नंबर पर है। आईपीएल स्थगित होने से पहले MI ने 7 मैचें खेले थे जिसमें से 4 में जीत हासिल की थी। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस की नजरें अब छठे खिताब पर है। अगर इस बार वो आईपीएल की ट्रॉफी MI को दिलाने में सफल होते हैं तो पहले ऐसे कप्तान होंने जिन्होंने आईपीएल टाइटल जीतने की हैट्रिक लगाई हो।

मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा के अगुवाई में 2013 में पहला IPL खिताब जीता था। फिर 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल का खिताब अपने नाम किया। रोहित शर्मा ने 123 मैचों में मुंबई इंडियंस की कप्तानी की है जिसमें से 72 मैचों में जीत हासिल हुई। 47 मैचों में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा। इस वक्त महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा सबसे ज्यादा कप्तानी करने वाले खिलाड़ी हैं।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago