Categories: खेल

डिएगो माराडोना के निधन पर केरल में दो दिन का शोक

केरल सरकार ने अर्जेटीना के महान फुटबाल खिलाड़ी डिएगो माराडोना के निधन पर दो दिन का शोक रखा है (Kerala Government announces Holiday)। केरल के खेल मंत्री ई.पी. जयाराजन ने कहा कि शोक की शुरुआत गुरुवार सुबह से होगी। माराडोना का निधन बुधवार को अर्जेंटीना के टाइग्रे में उनके घर में दिल का दौरा पड़ने से हुआ (Diego Maradona Dies)। फुटबाल का महान खिलाड़ी केरल से अनजान नहीं था (Maradona Kerala)। वह 2012 में कन्नूर में एक ज्वेलरी की दुकान का उद्घाटन करने यहां दो दिन के दौरे पर आए थे (Maradona Jewellery chain inaugration)। ज्वेलरी ग्रुप के साथ माराडोना के करार में अहम भूमिका निभाने वाले ईशाम हसन महान खिलाड़ी के निधन की खबर सुनकर दुखी हैं (Maradona Visited Kannur Kerala in 2012)।

ये भी पढ़ें- 22 जून 1986 को महज चार मिनट में ‘महान’ बन गए थे माराडोना

माराडोना द्वारा साइन की गई फुटबाल को हाथ में लेकर पुराने समय को याद करते हुए हसन कहते हैं कि यह फुटबाल भी उनके निधन की खबर से दुखी है। हसन ने कहा, "मैंने इस फुटबाल पर मलेशिया में उनके साइन लिए थे जब वह हमारे ग्रुप का नए शोरूम का उद्घाटन करने आ रहे थे। यह ट्रिप तीन साल पहले की थी और हमने एक ही फ्लाइट में दुबई से मलेशिया का सफर पूरा किया था और हम एक ही होटल में रुके थे।"

उन्होंने कहा, "दो साल पहले मैं उनसे आखिरी बार यूएई में मिला था। उनका मैनजेर अरब का और मैं अरेबिक जानता हूं तो हम जब भी मिलते थे तो हमारी अच्छी बनती थी। उनके और मेरे बीच में एक ही बाधा थी और वो थी भाषा। बावजूद इसके हम अनुवादक की मदद से बात करते थे। बाद में मैं उनकी बेटी की मदद से उनसे बात करने लगा जिसे इंग्लिश आती थी। आखिरी बार मैं उनसे यूएई में मिला था और इसके बाद हमारी फोन पर बात होती रही।"

പകരം വെയ്ക്കാനില്ലാത്ത ഇതിഹാസ താരമാണ് ഡീഗോ മറഡോണ. അങ്ങേയറ്റം ദു:ഖത്തോടെയാണ് ആ വിടവാങ്ങൽ വാർത്ത കേട്ടത്. കളത്തിൽ ഡീഗോ തീർത്ത ഇന്ദ്രജാലങ്ങൾക്ക് മരണമില്ല .#Maradona #diegomaradona #football pic.twitter.com/xLjVdDOZBM

— E. P. Jayarajan (@EP_Jayarajan) November 25, 2020

हसन की कोशिश है कि वह माराडोना के अंतिम संस्कार के लिए अर्जेटीना जा सकें। पेशे से संगीतकार चार्ल्स एंटोनी भी माराडोना के निधन की खबर से दुखी है। एंटोनी के साथ ही माराडोना ने कन्नूर के दौरे पर स्पेनिश गाना गया था। एंटोनी ने माराडोना के लिए एक गाना बनाया है जिसके बोल शुरू होते हैं 'एडियुस डएिगो माराडोना' से। वह राज्य के एक टीवी चैनल पर इसे गाने वाले हैं। राज्य के मुख्यमंत्री पिनारी विजयन ने माराडोना को याद करते हुए कहा है कि फुटबाल विश्व में सबसे अच्छा खेल है और माराडोना उसके सबसे चर्चित शख्स (Chief Minister Pinarayi Vijayan remembered him as a stellar sportsman)। मुझे लगता है कि अर्जेटीना के बाहर केरल में उनके सबसे ज्यादा प्रशंसक होंगे। केरल को उनके निधन का दुख है।.

पंकज श्रीवास्तव

Guest author

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago