खेल

बेयरस्टो को लेकर चल रही बहस के बीच सबको याद आये महेंद्र सिंह धोनी

रोमांच के बीच ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच की ऐशेज़ सिरीज़ का चल रहा दूसरा टेस्ट मैच इंग्लैंड आख़िरकार हार गया और ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच जीतकर सिरीज़ में 2-0 की बढ़त बना ली है।

लेकिन,यह मैच एक विवाद छोड़ गया और यह विवाद जॉनी बेयरस्टो के रन आउट होने को लेकर रहा।

मामला कुछ इस तरह रहा कि कैमरन ग्रीन ने एक शॉर्ट बॉल फेकी और बेयरस्टो ने डक किया।बॉल राइडर एलेक्स केरी के पास गया और इस बीच बेयरस्टो क्रीज़ से बाहर निकल कर आगे की ओर दौड़े,मौक़े को लपकते हुए एलेक्स केरी ने स्टंप उड़ाकर थ्रो कर दिया और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की ओर से रन आउट की अपील की गयी और  बेयरस्टो रन आउट क़रार दिये गये।

🤐🤐🤐#EnglandCricket | #Ashes pic.twitter.com/dDGCnj4qNm
— England Cricket (@englandcricket) July 2, 2023

इस रनआउट को किसी ने ठीक नहीं माना,किसी ने बिल्कुल ठीक माना।दुनिया भर के विश्लेषक अपनी-अपनी व्याख्या करते दिखे।लेकिन,इस बीच सबको याद आये महेंद्र सिंह धोनी और उनके वे फ़ैसले,जिसमें धोनी ने वर्ष 2011 के ट्रेंट ब्रिज  में  इयान बेल को वापस बुला लिया था,इंग्लैड का यह खिलाड़ी पूरी तरह आउट दिख रहा था और उन्हें आउट क़रार दे दिया गया था,लेकिन धोनी को लगा कि वह फ़ैसला ठीक नहीं है और उन्होंने बेल को मैदान में वापस बुला लिया था। यह खेल नैतिकता का चरम था और यही कारण है कि  जॉनी बेयरस्टो के रन आउट होने के मौक़े पर सबको धोनी और उनके वे फ़ैसले याद आये और धोनी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

11 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

11 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

11 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

11 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

11 months ago