Categories: खेल

मोहम्मद शमी को गाली देने वालों की बोलती हुई बंद, जब सपोर्ट में उतरे भारतीय खिलाड़ी और पाकिस्तान बल्लेबाज

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ हार के बाद टीम इंडिया को काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। इस मुकाबले में खराब गेंदबाजी करने वाले मोहम्मद शमी को लगातार सोशल मीडिया पर टारगेट किया जा रहा है। इस बीच शमी को कई दिग्गज खिलाड़ियों का साथ भी मिल रहा है। इसी कड़ी में शमी को सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, इरफान पठान, हरभजन सिंह, वीवीएस लक्ष्मण, वेंकटेश प्रसाद जैसे क्रिकेटर्स का साथ तो मिला ही, वहीं पाकिस्तान के विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने भी उन्हें जमकर सपोर्ट किया।

The kind of pressure, struggles & sacrifices a player has to go through for his country & his people is immeasurable. @MdShami11 is a star & indeed of the best bowlers in the world

Please respect your stars. This game should bring people together & not divide 'em #Shami #PAKvIND pic.twitter.com/3p70Ia8zxf

— Mohammad Rizwan (@iMRizwanPak) October 26, 2021

मोहम्मद रिजवान ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा- 'एक खिलाड़ी को अपने देश और अपने लोगों के लिए जिस तरह के दबाव, संघर्ष और बलिदान से गुजरना पड़ता है, वो अतुलनीय है। मोहम्मद शमी एक स्टार है और वास्तव में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक है। कृप्या अपने स्टार्स का सम्मान करें। इस खेल को लोगों को एक साथ लाना चाहिए और ना कि विभाजित करना चाहिए।'

When we support #TeamIndia, we support every person who represents Team India. @MdShami11 is a committed, world-class bowler. He had an off day like any other sportsperson can have.

I stand behind Shami & Team India.

— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) October 25, 2021

सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट किया- जब हम टीम इंडिया को सपोर्ट करते हैं तो हम हर उस खिलाड़ी का सपोर्ट करते हैं जो टीम का प्रतिनिधित्व करता है। मोहम्मद शमी टीम के लिए कमिटेड हैं, वो एक वर्ल्ड क्लास गेंदबाज़ हैं। हर स्पोर्ट्स पर्सन की तरह उनका भी एक खराब दिन रहा। मैं शमी और टीम इंडिया के साथ हूं।'

The online attack on Mohammad Shami is shocking and we stand by him. He is a champion and Anyone who wears the India cap has India in their hearts far more than any online mob. With you Shami. Agle match mein dikado jalwa.

— Virender Sehwag (@virendersehwag) October 25, 2021

वीरेंद्र सहवाग ने भी शमी के समर्थन में ट्वीट किया और लिखा- 'मोहम्मद शमी पर ऑनलाइन अटैक हैरान करने वाला है। हम उनके साथ हैं। वो एक चैम्पियन हैं और जो भी कोई भारत की कैप पहनता है, उसके दिल में भारत किसी भी ऑनलाइन भीड़ से कहीं ज्यादा होता है। अगले मैच में दिखा दो जलवा'

Even I was part of #IndvsPak battles on the field where we have lost but never been told to go to Pakistan! I’m talking about 🇮🇳 of few years back. THIS CRAP NEEDS TO STOP. #Shami

— Irfan Pathan (@IrfanPathan) October 25, 2021

इरफान पठान भी शमी के समर्थन में आए और कहा- 'मैं भी भारत पाकिस्तान के बीच हुए ऐसे मैचों का हिस्सा रहा हूं जहां हम हारे, लेकिन मुझे कभी भी पाकिस्तान जाने के लिए नहीं कहा गया। मैं कुछ साल पहले के भारत की बात कर रहा हूं। इस तरह की बकवास बंद होनी चाहिए।'

Mohammed Shami has been a stellar performer for India for eight years, playing a significant role in many a victory. He can't be defined by one performance. My best wishes are always with him. I urge fans & followers of the game to support @MdShami11 and the Indian team.

— VVS Laxman (@VVSLaxman281) October 25, 2021

भारतीय पेसर शमी के समर्थन में वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा- 'मोहम्मद शमी पिछले आठ सालों से भारतीय टीम के एक शानदार परफॉर्मर रहे हैं। जिन्होंने कई जीतों में अहम रोल प्ले किया है। उन्हें किसी भी एक प्रदर्शन के आधार पर नहीं तोला जा सकता। मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं। मैं सभी फैंस और फॉलोअर्स से उनका सपोर्ट करने का निवेदन करूंगा।'

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago