Categories: खेल

ओलिंपिक गोल्ड जीतने वाले रविंदर पाल सिंह का कोरोना से निधन, सीएम योगी बोले- ‘खेलों में उनका योगदान हमेशा याद रहेगा’

कोरोना की दूसरी लहर कई बड़ी हस्तियों को अपनी चपेट में ले रही है। इस लहर से लड़ना आसान नहीं है। कई हस्तियां इस जंग में हार चुकी है। इस कड़ी में आज भारत के पूर्व हॉकी प्लेयर रविंदर पाल सिंह का कोरोना से निधन होने की खबर सामने आ रही है। रविंदर पाल सिंह कोरोना से 2 हफ्ते तक मजबूती के साथ जंग लड़े, लेकिन आखिर में वो हार गए। 65 साल की उम्र में रविंदर पाल सिंह ने लखनऊ में अंतिम सांस ली।

अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी व पूर्व ओलंपियन श्री रविंदर पाल सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद है।

उनका जाना भारतीय खेल जगत की अपूरणीय क्षति है।

प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने परम धाम में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 8, 2021

भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी रविंदर पाल सिंह को 24 अप्रैल को लखनऊ के विवेकानंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। परिवार वालों ने बताया कि वो कोरोना से उबर चुके थे और उन्हें गुरुवार को नॉन कोविड वॉर्ड में शिफ्ट भी कर दिया गया था। लेकिन, शुक्रवार को उनकी तबीयत फिर से अचानक खराब हुई, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। उनके निधन की खबर से खेल जगत में शोक की लहर है। हर कोई उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहा है।

I'm deeply saddened to learn that Shri Ravinder Pal Singh ji has lost the battle to Covid19. With his passing away India loses a golden member of the hockey team that won Gold in the 1980 Moscow Olympics. His contribution to Indian sports will always be remembered. Om Shanti🙏 pic.twitter.com/rCE1pcaIgx

— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) May 8, 2021

इस कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुंख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शोक व्यक्त किया। सीएम योगी ने अपने ट्वीट में लिखा- 'अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी व पूर्व ओलंपियन श्री रविंदर पाल सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उनका जाना भारतीय खेल जगत की अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने परम धाम में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति', वहीं  खेल मंत्री किरन रिजिजू ने लिखा- 'आज भारत ने 1980 में मास्को ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले एक बेशकीमती सदस्य को खो दिया है। भारतीय खेलों में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।'

WITH PROFOUND GRIEF, THE NATION MOURNS THE UNTIMELY DEATH OF RAVINDER PAL SINGH,

A MEMBER OF GOLD MEDAL WINNING INDIA HOCKEY TEAM, AT THE MOSCOW OLYMPICS IN 1980. THE FORMER CENTRE HALF, SUCCUMBED TO COVID IN LUCKNOW. MAY HIS SOUL REST IN PEACE🙏🌹 pic.twitter.com/eYdD6FUojM

— Clarence Mendonca (@ClarenceMendon3) May 8, 2021

आपको बता दें कि 1980 ओलिंपिक में गोल्ड जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा रहे रविंदर पाल सिंह ने 1984 के लॉस एंजिलिस ओलिंपिक में भी देश का प्रतिनिधित्व किया था। उसके पहले उन्होंने 1979 में हॉकी का जूनियर वर्ल्ड कप भी खेला था। उनका जन्म सीतापुर में हुआ। सीतापुर से निकलकर उन्होंने दुनिया भर में अपना नाम रोशन किया। हाफ पोजिशन से खेलने वाले भारतीय हॉकी प्लेयर ने ओलिंपिक के अलावा चैंपियंस ट्रॉफी, सिल्वर जुबली 10 नेशन कप, 1982 के वर्ल्ड कप और 1982 के एशिया कप जैसे बड़े हॉकी टूर्नामेंट का हिस्सा रहे।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago