Categories: खेल

IPL 2021: एक जीत के लिए तरस गई रोहित की मुंबई, आज छक्का उड़ा कर ‘हिटमैन’ मचा सकते हैं तहलका

<p>
आईपीएल 201 में मुंबई का सफर अबतक कुछ खास नहीं रहा है। मुंबई को प्लेऑफ में जाने के लिए हर हाल में आज का मैच जीतना होगा। आईपीएल में सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने वाली टीम मुंबई इंडियंस 2 अंक के लिए तरस रही है। आज अगर हारे तो लगभग सफर खत्म हो जाएगा। मुंबई इंडियंस को लगातार तीन हार का सामना करना पड़ा है। उसके हाथ से प्लेऑफ की बर्थ निकलती दिख रही है। ऐसे में अब टीम को पंजाब किंग्स से भिड़ना है। अगर यहां भी रोहित शर्मा अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए तो मुंबई के आईपीएल जीतने की हैट्रिक लगाने का मौका हाथ से निकल जाएगा।</p>
<p>
पंजाब किंग्स 10 मैचों में 4 जीत के साथ 8 अंक लेकर अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। मुंबई की टीम के भी 10 मुकाबलों में 4 जीत के साथ इतने ही अंक हैं। पंजाब के लिए भी ये मैच काफी अहम होने वाला है। पंजाब किंग्स की टीम में बड़े नाम मौजूद हैं। इसके बावजूद यह टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कभी नहीं कर सकी। टीम का मध्यक्रम फ्लॉप साबित हुआ है। ऐसे में क्रिस गेल, एडेन मार्करम और निकोलस पूरन को अपना दमखम दिखाना ही होगा।</p>
<p>
मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा के लिए भी ये मैच खास है। रोहित लंबे-लंबे छक्के लहाने के लिए जाने जाते हैं।  वे टी20 में 400 छक्के लगाने से केवल दो कदम दूर हैं। उनके नाम अभी 398 सिक्सेज हैं। वे सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में आठवें नंबर पर हैं। उन्होंने 352 मैच में 398 छक्के लगाए हैं। दो छ्क्के और लगाने पर वे न केवल 400 सिक्स पूरे कर लेंगे बल्कि एरोन फिंच को भी पीछे छोड़ देंगे जिन्होंने 399 छक्के लगाए हैं। टी20 में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड गेल के नाम है। न्होंने अभी 447 मुकाबले खेले हैं और 1042 छक्के उड़ाए हैं। वे इकलौते प्लेयर हैं जिन्होंने छक्के उड़ाने में 1000 का आंकड़ा पार किया है।</p>

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago