खेल

MS धोनी ने इस तरह मनाया चंद्रयान-3 की लैंडिंग जश्न, धड़ल्ले से वायरल हो रहा वीडियो

 बुधवार यानी 23 अगस्त को भारत चंद्रयान -3 के साथ चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग करने वाला पहला देश बन गया। इस खास पल को हर एक भारतीय ने सेलिब्रेट किया। वहीं इस बीच पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) भी इस पल का जश्न मनाया। दरअसल, धोनी का जश्न मनाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो में धोनी को खास पल को सेलिब्रेट करते हुए देखा जा सकता है।

धोनी का वीडियो हुआ वायरल

इस वायरल वीडियो में धोनी ब्लू टैंक टॉप और जिम शॉर्ट्स में नजर आ रहे हैं। वो बड़े ही शांत अंदाज़ से चंद्रयान-3 की लैंडिंग का जश्न मनाते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी अपनी थाई से ताली बजा रहे हैं, उनका ये वीडियो तेज़ी से इधर-उधर धूम रहा है। वहीं धोनी की पत्नी साक्षी ने भी एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनकी बेटी जीवा चंद्रयान-3 की लैंडिंग को सेलिब्रेट करते हिए दिख रही थीं।

वैसे धोनी के अलावा अलावा कई अन्य क्रिकेटर्स ने भी चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर सोशल मीडिया के ज़रिए बधाइयां पेश की इस लिस्ट में दिग्गज सचिन तेंदुलकर से लेकर विराट कोहली भी शामिल रहे थे। सचिन तेंदुलकर ने एक ट्वीट करते हुए लिखा था, विजय विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊँचा रहे हमारा। इसके अलावा विराट कोहली (Virat kohli) ने ट्वीट करते हुए लिखा था, चंद्रयान-3 की टीम को बधाई,आपने देश को गौरवान्वित किया है। जय हिंद!

ये भी पढ़े: खूब वायरल हो रहा है Dhoni की नई जिम वाली तस्वीर,फैंस को दिया बड़ा संदेश

भारत चांद पर पहुंचने वाला चौथा देश

गौरतलब है भारत चांद पर पहुंचने वाला चौथा देश बन गया है। इससे पहले अमेरिका, चाइना और रूस चांद की सहत पर लैंड कर चुके हैं। वहीं भारत ऐसा पहला देश बना जो चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचा। गौरतलब है कि 23 अगस्त को चंद्रयान-3 ने करीब 6:04 (शाम) को सॉफ्ट लैंडिंग कर ली थी।

Ayesha Chauhan

Ayesha Chauhan

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago