Categories: खेल

IPL से पहले फिर से बने MS Dhoni ‘कैप्टन कूल’ नए अवतार में आए नजर

<p>
पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने नया लूक ले लिया है। आईपीएल से पहले उनका ये लूक काफी वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर धोनी की कुछ तस्वीरें तैर रही हैं जिसमें वो नए अवतार में नजर आ रहे हैं। दरअसल धोनी ने नया हेयरस्टाइल रखा है। फैंस इस स्टाइल की काफी तारीफ कर रहे हैं। धोनी को ये नया हेयर स्टाइल, आलिम खान ने दिया है जो पॉपुलर हेयर स्टाइलिस्ट हैं। धोनी के हेयर स्टाइल के साथ उनकी बियर्ड को भी नया लुक दिया गया है।</p>
<p>
इस दौरान धोनी ने येलो कलर का टी शर्ट पहनी है और उनके साथ आलिम खान भी उनके साथ हैं। अपने क्रिकेट करियर के दौरान भी महेंद्र सिंह धोनी के नए-नए हेयरस्टाइल हमेशा ही सुर्खियों में रहे हैं। फिर चाहे वो करियर के शुरुआती दिनों में लंबे बाल हो या फिर स्पाइक। धोनी हमेशा स्टाइल बदलते रहे हैं।</p>
<p>
बता दें कि जल्द ही महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर दिखेंगे। यूएई में आईपीएल के दूसरे हिस्से के लिए एमएस धोनी जल्द ही चेन्नई सुपर किंग्स के कैंप के साथ जुड़ेंगे। इसी महीने 7 जुलाई को धोनी ने अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इस मौके पर क्रिकेटर से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक सभी ने उन्हें बर्थडे की बधाई दी थी।</p>

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago