Categories: खेल

इंडियन आर्मी को समर्पित है CSK की नई जर्सी, धोनी ने की लॉंच

चैन्नई सुपरकिंग्स ने अपनी नई जर्सी लॉन्च कर दी है।  तीन बार खिताब अपने नाम कर चुकी फ्रेंचाइजी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) ने बुधवार को अपनी नई जर्सी लॉन्च की, जिसमें भारतीय सेना को सम्मान देते हुए उसका 'कैमॉफ्लॉज' भी डाला गया है। जर्सी में फ्रेंचाइजी के लोगो के ऊपर तीन स्टार हैं, जो 2010,2011 और 2018 में मिली खिताबी जीत को दर्शाते हैं। इसके अलावा भारत की सशस्त्र सेना के सम्मानस्वरूप उसका 'कैमॉफ्लॉज' भी डाला गया है।

#MSDhoni ने लॉन्च की CSK की नई Jersey, सीएसके (CSK) ने अपने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है जिसमें माही तमिल (Tamil) भाषा में बोलते हुए नजर आ रहे हैं.#CSK #Dhoni #INHindi pic.twitter.com/VUgJrCemAb

— इंडिया नैरेटिव (@NarrativeHindi) March 25, 2021

सीएसके भारतीय सेना का काफी सम्मान करती है और 2019 आईपीएल सीजन की शुरुआत में उसे 2 करोड़ रुपये का चेक दिया था। इसके अलावा धोनी क्षेत्रीय सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल भी हैं और 2019 में पैराशूट रेजिमेंट के साथ ट्रेनिंग भी ले चुके हैं। आईपीएल के पहले सीजन 2008 के बाद पहली बार जर्सी का नया डिजाइन तैयार किया गया है।

सीएसके के सीईओ के एस विश्वनाथ (KS Vishwanath) ने एक विज्ञप्ति में कहा , 'यह काफी समय से हम सोच रहे थे कि सशस्त्र सेना की अहम और निस्वार्थ सेवा के प्रति जागरुकता कैसे जगाई जाए। यह ‘कैमॉफ्लॉज’उसी सेवा के प्रति हमारा सम्मान है। वे हमारे असली हीरो हैं।'

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago