Categories: खेल

धोनी के घर आया नया मेहमान, जीवा ने सबसे कराई पहचान, शेयर की क्यूट तस्वीर

<p>
धोनी फिलहाल अपने गृहनगर रांची में हैं। वो अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। धोनी के बारे ये सभी जानते हैं कि वो गाड़ियों के शौकिन हैं। हालांकि ये कम ही लोग जानते होंगे कि तना ही स्नेह उनके अंदर जानवरों को लेकर भी है। और, अब अपने पिता के ही नक्शेकदम पर उनकी बेटी यानी जीवा सिंह धोनी (Ziva Singh Dhoni) भी चल पड़ी है, जिसकी मिसाल तब देखने को मिली जब वो अपने छोटे घोड़े के साथ प्यार से खेलती नजर आईं।</p>
<p>
धोनी के घर में 4 पालतू कुत्ते पहले से थे। और हाल ही में उन्होंने अपने लिए एक बड़ा घोड़ा भी मंगवाया है, जिसका नाम उन्होंने चेतक रखा है। लेकिन, अपने लिए घोड़े मंगवाने के अलावा धोनी ने एक छोटा घोड़ा अपनी बेटी जीवा के लिए भी मंगवाया, जिसकी पहली झलक जीवा धोनी के इंस्टग्राम अकाउंट से दुनिया के सामने आई। जीवा धोनी के इस वीडियो पर धोनी के फैंस का रिएक्शन भी सामने आया। किसी ने शानदार लिखा तो किसी ने लिखा कि ”आ गया नया पोनी मतलब छोटा घोड़ा।”</p>
<p>
<img alt="" src="https://hindi.indianarrative.com/upload/news/Ddd.PNG" /></p>
<p>
IPL 2021 बीच में ही टलने के चलते धोनी इन दिनों रांची में अपने फार्म हाउस पर ही हैं। धोनी के फार्म हाउस में बाइकों और बड़ी गाड़ियों का जखीरा तो है ही साथ ही पालतू जानवरों का भी बसेरा है। इसके अलावा धोनी ने अपने फार्म हाउस पर ऑर्गेनिक फार्मिग भी शुरू की है। IPL 2021 सितंबर अक्टूबर में फिर से शुरू होने वाला है। तब धोनी फिर से अपनी टीम CSK के बचे मिशन को पूरा करने UAE पहुंचेंगे। UAE वही जगह है जहां पिछले सीजन CSK ने IPL इतिहास में अपना सबसे बुरा दौर देखा था। इस बार धोनी के पास परफॉर्मेन्स पर लगे दाग को वहीं धोने का मौका होगा।</p>

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago