Categories: खेल

IPL 2021: पहले सीजन में कौड़ी के दाम बिक गए थे विराट-रोहित और धोनी, जानिए आज कितनी है सैलरी

आईपीएल से क्रिकेटरों को काफी फायदा हुआ है। आईपीएल ने बीसीसीआई को माला-माल किया ही, साथ ही साथ खिलाड़ियों को भी पैसे दिए। 13 आईपीएल के आयोजन से बीसीसीआई अरबों रुपये कमा चुकी है। खिलाड़ी को फ्रेंचाइजी मोटी रकम में खरीदती है। धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी आईपीएल से 100 करोड़ से ज्यादा कमा चुके हैं।

आइए आज हम आपको इन खिलाड़ियों की आईपीएल कमाई के बारे में बताते हैं।

विराट कोहली

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को आईपीएल में पहली बार RCB ने खरीदा था। फ्रेंचाइजी ने कोहली को तब 12 लाख रुपये में खरीदा था। RCB का कोहली पर भरोसा  2008 से ही कायम है और आज वह टीम के कप्तान हैं। कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा कमाने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं। आरसीबी के कप्तान कोहली की हर सीजन की सैलरी 17 करोड़ रुपये है।

महेंद्र सिंह धोनी

धोनी आईपीएल के 2008 के ऑक्शन के सबसे बड़े नाम थे। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया 2007 का टी20 वर्ल्ड कप जीती थी और इसका इनाम धोनी को तब मिला जब चेन्नई सुपरकिंग्स ने उन्हें 6 करोड़ रुपये में खरीदा। वह शुरू से ही सीएसके के साथ जुड़े हुए हैं और आज उनकी सैलरी 15 करोड़ रुपये है।

रोहित शर्मा

2008 के ऑक्शन में रोहित शर्मा को डेक्कन चार्जर्स ने 3 करोड़ में खरीदा था। हालांकि तीन साल बाद यानी 2011 में फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया। वह इसके बाद मुंबई इंडियंस से जुड़ गए। रोहित तब से इस टीम के साथ हैं और वह पांच बार टीम को चैम्पियन बना चुके हैं। रोहित शर्मा को आईपीएल के हर सीजन में 15 करोड़ मिलता है।

हार्दिक पंड्या

टीम इंडिया का ये ऑलराउंडर मुंबई इंडियंस का अहम सदस्य है। फ्रेंचाइजी ने 2015 में पहली बार उन्हें 10 लाख रुपये में खरीदा था। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्हें टीम इंडिया में एंट्री मिली। मुंबई इंडियंस के इस खिलाड़ी को आईपीएल के हर सीजन में 11 करोड़ रुपये मिलते हैं।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago