Categories: खेल

भारत-रूस दोस्ती में Putin ने लगाए चार चांद, Olympic 2036 की इंडिया करे मेजबानी! रूस करेगा सहयोग

भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ओलंपिक खेलों की 2036 की मेजबानी की कोशिशों में जुटा हुआ है। अगर इसकी मेजबानी भारत को मिलती है तो मास्को इस सबसे बड़े खेल इवेंट को आयोजित करने में भारत की मदद करेगा। ये बात खुद रूस के खेल मंत्री ओलेग मेतिसीन ने कही है। वो पिछले बुधावार को भारत यात्रा पर थे। यहां उन्होंने नई दिल्ली में भारत के खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ मुलाकात की और एक कॉन्फ्रेंस के दौरान ये बात कही है।

रूस के खेल मंत्री ओलेग मेतिसीन नई दिल्ली में खेल में डोपिंग के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में एक रूसी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। बुधवार को उन्होंने भारत के खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ बैठक की। बैठक में रूस के राजदूत डेनिस अलिपोव भी मौजूद थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी ये बात कही। बैठक में रूस के राजदूत डेनिस अलिपोव भी मौजूद थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी ये बात कही। भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ओलंपिक खेलों की 2036की मेजबानी की कोशिशों में जुटा हुआ है। भारत ने अहमदबाद को केंद्रीय शहर के रूप में रखते हुए 2036खेलों की मेजबानी के लिए बार-बार रुचि व्यक्त की है। रूस के खेल मंत्री ओलेग मेतिसीन ने 2036ओलंपिक की मेजबानी में भारत की मदद करने की पेशकश की है। उन्होंने कहा कि, उनके देश के विशेषज्ञों को भारत में ओळंपिक खेळों के आयोजन में मदद करने में खुशी होगी।

Today, Russian Sports Minister Oleg Matytsin met w/ Narinder Batra, President of the Indian Olympic Association. #Russia’n Ambassador to #India Denis Alipov also took part in the meeting.The prospects of bilateral & multilateral cooperation in the area of #sports🏅were discussed pic.twitter.com/YvRJ119CFw

— Russia in India 🇷🇺 (@RusEmbIndia) June 20, 2022

बता दें कि, IOA अध्यक्ष नरिंदर बत्रा पिछले साल से ही 2036समर खेलों की मेजबानी को लेकर अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) के साथ बातचीत कर रहे हैं। वह अहमदाबाद को उद्घाटन समारोह के स्थल के रूप में प्रस्तावित करने की बात कह चुके हैं। ओलंपिक मेजबानी हासिल करने के लिए गुजरात सरकार ने अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी है। दो महीने पहले ही गुजरात के महाधिवक्ता कमल त्रिवेदी ने गुजरात हाईकोर्ट में कहा था कि हम 2036के ओलंपिक की तैयारी कर रहे हैं। आईसीओ के सदस्य 2025में ओलंपिक स्थल को दौरा करने वाले हैं। एक खबर की माने तो, रूस के खेल मंत्री ने कहा कि, अगर ओलंपिक खेलों की मेजबानी जैसा सपना सच होता है, तो यह देश के स्थिर विकास के लिए एक और मानदंड होगा। हम हमेशा बातचीत के लिए तैयार हैं और ओलंपिक खेलों की मेजबानी के अपने अनुभव को साझा करने के लिए तैयार हैं और हमने ऐसा कई बार किया है। इसलिए यदि कोई निर्णय लिया जाता है, तो रूसी विशेषज्ञ भारत में ओलंपिक खेलों के आयोजन में मदद करने में प्रसन्न होंगे।

Ministers discussed cooperation of the two countries in the area of sports. Russian Ambassador to India Denis Alipov was also present.@mfa_russia https://t.co/jYCL890S5v

— Russia in India 🇷🇺 (@RusEmbIndia) June 22, 2022

इसके साथ ही रूसी खेल मंत्री ने भारत और रूस के बीच दोस्ताना फुटबॉल मैच का भी प्रस्ताव रखा है। इस वक्त दुनिया में रूस की टीम 35वें स्थान पर है और इंडिया 10वें स्थान पर। बताते चलें कि, रूस उन देशों में से एक था जिसने 2036 ओलंपिक की मेजबानी में रूचि दिखाई थी। लेकिन, यूक्रेन पर हमले के बाद खेल की दुनिया में भी रूस को अलग कर दिया गया।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago