Hindi News

indianarrative

Tokyo Olympic 2020: भारतीय पुरुष हॉकी टीम की ऐतिहासिक जीत देख छलक उठे Commentators के खुशी के आंसू, दिल को छू लेगा Video

photo courtesy google

टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत अपना जीत का जलवा बरकरार रख रहा है। इस कड़ी में आज भारतीय महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हरा दिया है। इस जीत से भारत ने टोक्यो ओलंपिक सेमीफाइनल में जगह बना ली है। कल यानी 1 अगस्त को भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने भी ग्रेट ब्रिटेन को 3-1 से मात देकर सेमीफाइनल में अपनी जगह मजबूत की। उनकी इस जीत ने करीब 50 साल पुराना इतिहास दोहराया। इससे पहले भारतीय पुरुष हॉकी टीम 1972 के मॉन्ट्रियल ओलंपिक में सेमीफाइनल में पहुंची थी।

हालांकि भारतीय टीम ने 1980 के मॉस्को ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था, लेकिन उस दौरान भारत ने 6 टीमों के पूल में दूसरे स्थान पर रहकर फाइनल का टिकट हासिल किया था। करीब 50 साल बाद ओलंपित में भारती हॉकी टीम की विजय देख फैंस खुशी से झूम उठे। वहीं हॉकी मैच की हिंदी कमेंट्री कर रहे कमेंटेटर्स के आंखों में से भी खुशी के आंसू छलक उठे। दरअसल, सुनील तनेजा और सिद्धार्थ पांडेय हॉकी मैच की हिंदी कमेंट्री कर रहे थे। जैसे ही रेफरी ने फाइनल सीटी बजाई, दोनों कमेंटेटर्स अपने जज्बात पर काबू नहीं रख पाए।

उनकी आंखों में खुशी के आंसू छलक उठे। दोनों कमेंटेटर्स एक दूसरे का हौसला बढ़ाते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर कमेंटेटर्स का ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपना सेमीफाइनल मुकाबला 3 अगस्त को बेल्जियम के खिलाफ खेलेगी। भारत के पास मौका होगा कि वो 1980 के मॉस्को ओलंपिक के बाद पहली बार फाइनल का टिकट हासिल करे। भारतीय लोगों को हॉकी टीम से काफी उम्मीदें हैं।