Categories: खेल

Tokyo Olympic में चमकेगा सेना का जवान, जापान में मेडल के लिए अरविंद सोलंकी झोंकेंगे जान

<p>
टोक्यो ओलंपिक की सारी तैयारियां हो चुकी है। जापान की राजधानी टोक्यो में 23 जुलाई से ओलंपिक खेलों का आयोजन होने जा रहा है। भारत को ओलंपिक खेलों में विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया, दीपिका कुमार, पीवी सिंधु जैसे खिलाड़ियों से गोल्ड मेडल की उम्मीद है। ऐसा ही एक खिलाड़ी सेना से है जिससे इस बार मेंडल की उम्मीद है। इनका नाम है अरविंद सोलंकी।</p>
<p>
लहरों से लड़ने वाले अरविंद सोलंकी टोक्यो ओलंपिक में रोइंग में हिस्सा लेंगे। सोलंकी यूपी के बुलंदशहर के रहने वाले हैं। पिता बताते हैं  23 साल की उम्र में सेना में उनकी नौकरी लग गई। इस दौरान सेना के एक अधिकारी ने उनकी कद-काठी और रुचि को देखते हुए उन्हें रोइंग के लिए तैयार किया। इसके बाद ही अरविंद सेना के अधिकारी के निर्देश पर रोइंग के खेल में जुट गए। अब तक दर्जनों प्रतियोगिताओं में अपनी छाप छोड़ने के बाद उन्होंने टोक्यो ओलंपिक का टिकट हासिल कर लिया। अरविंद अभी पुणे में है और तैयारी में जुटे हैं।</p>
<p>
अरविंद 2016 में फौज में भर्ती हुए और उन्होंने 2017 में रोइंग में खुद को आजमाना शुरू किया। अरविंद का सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करना है।</p>
<p>
अरविंद 2018 जकार्ता एशियन गेम्स में भाग ले चुके हैं। 2018 में उन्होंने 37वीं नेशनल चैम्पियनशिप में दो गोल्ड मेडल हासिल किए। 2019 में हुई वर्ल्ड रोइंग चैम्पियनशिप में उन्हें 13वां स्थान मिला। अरविंद ने 2019 में साउथ कोरिया में हुई 19वीं एशियन चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। उन्होंने 38वीं नेशनल चैम्पियनशिप में दो सिल्वर मेडल जीते। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अरविंद को 5 लाख रुपये का पुरस्कार मिल चुका हैं। खेल में उम्दा प्रदर्शन के लिए हाल ही में उन्हें जेसीओ पद पर प्रमोट किया गया। गांव वालों को पूरा भरोसा है कि अरविंद रोइंग में मेडल लेकर स्वदेश लौटेंगे।</p>

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

11 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

11 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

11 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

11 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

11 months ago