Categories: खेल

वही रंग वही ठंग, चीते सी फुर्ती से एमएस धोनी ने उड़ा दी गिल्लियां, ऐसी स्टंपिंग की बल्लेबाज भी रह गया हैरान

आईपीएल के 14वें सीजन के लिए सभी फ्रैंचाइजी जमकर मेहनत कर रही है। खिलाड़ी मैदान में पसीना बहा रहे हैं। तीन बार की चैंपियन धोनी की टीम चेन्नै सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) भी नए सिरे से शुरुआत करने को तैयार हैं। धोनी के धुरंधर इस बार आईपीएल जीतने के लिए जान झोंक देंगे।

चेन्नै सुपरकिंग्स ने बुधवार को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो अपलोड किया जिसमें महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni), सुरेश रैना (Suresh Raina), रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) और ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) जैसे स्टार खिलाड़ी पिच पर प्रैक्टिस मैच में खेलते हुए नजर आ रहे हैं। टेस्ट स्पेशलिस्ट कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) भी लॉफ्टेड शॉट्स खेलते हुए देखे जा सकते हैं। 148 सेकेंड के इस वीडियो में धोनी बल्लेबाजी के अलावा विकेटकीपिंग भी करते हुए देखे जा सकते हैं। चेन्नै सुपरकिंग्स (CSK) के कप्तान धोनी बड़े बड़े शॉट लगाते हुए नजर आ रहे हैं जिसमें स्क्वेयर कट भी शामिल हैं। बल्लेबाजी के बाद धोनी विकेटकीपिंग की भूमिका में उतरते हैं। इस दौरान उन्हें ट्रेडमार्क स्टाइल यानी बल्लेबाज को ललचाते हुए गिल्लियां बिखेर कर उसे स्टंप आउट कर दते हैं।

#SuperMatch highlights! Catch all the hits, swings and spells from when the lions took on themselves! #WhistlePodu #Yellove 🦁💛 pic.twitter.com/DTCd11M13N

— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 7, 2021

इंटरनैशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद रैना और धोनी इस वीडियो में पहली बार एक साथ बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। रैना पिछली बार निजी कारणों की वजह से आईपीएल में नहीं खेल पाए थे। हालांकि इस समय रैना आईपीएल को लेकर जमकर तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने अपनी प्रैक्टिस की कई वीडियो सोशल मीडिया पर अपने फैंस से साझा भी किए।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago