Categories: खेल

Virat Kohli चुलबुले भी और एंग्री यंग मैन भी, डांस पर फिदा हुए पुजारा तो अग्रेशन देख घबराए अंपायर

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे है। एक वीडियो में विराट कोहली गुस्से में नजर आ रहे है तो दूसरे वीडियो में वो डांस करते हुए दिखाई दे रहे है। ऑनफील्ड विराट कोहली अपने अग्रेशन के लिए जाने जाते हैं। जहां टीम की बात आती है वो अंपायर से भिड़ने से भी पीछे नहीं रहते हैं। सेंचुरियन टेस्ट के चौथे दिन भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला, जब नई गेंद नहीं मिलने पर विराट कोहली को गुस्सा आ गया। विराट का यह गुस्सा कैमरे में कैद हो गया।

What is happening? 😲 pic.twitter.com/CUst9Rz7Rj

— Sunaina Gosh (@Sunainagosh7) December 29, 2021

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान की तबाही का कारण बन सकता है तहरीक-ए-तालिबान, इमरान खान ने चेताया

दक्षिण अफ्रीकी टीम दूसरी पारी की शुरुआत करने जैसे ही मैदान पर उतरी, कप्तान विराट ने मैच को रोक दिया और वो अंपायर के पास पहुंच गए। विराट फील्ड सजा चुके थे, लेकिन नई गेंद नहीं चुनने का मौका नहीं मिलने से काफी खफा नजर आ रहे थे। विराट ने कहा कि उन्हें नई गेंद चुनने का मौका नहीं दिया गया। इस पूरी बहस के बीच करीब 10 मिनट का खेल बर्बाद हुआ। इसके बाद अंपायर ने नई गेंद का बॉक्स मंगाया। आर अश्विन, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर और विराट कोहली ने मिलकर गेंदों की सीम चेक की और फिर अश्विन ने नई गेंद चुनी। सेंचुरियन टेस्ट में टीम इंडिया ने मेजबान टीम को 305 रनों का लक्ष्य दिया है, जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम 94 रनों तक चार विकेट गंवाकर मुश्किल में नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें- 7th Pay Commission: 18000 से 26000 होगी केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी, 18 महीने से बकाया डीए भी मिलेगा, जानें डिटेल्स

दूसरी वीडियो, भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सेंचुरियन में पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन भारतीय कप्तान विराट कोहली मैच के बीच में मैदान पर डांस करते दिखे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वो चेतेश्वर पुजारा को दिखाकर खूब लटके-झटके लगा रहे थे। वहीं, पुजारा उन्हें देखकर केवल हंसे जा रहे थे। कोहली के डांस करने से एक ओवर पहले भारत को दूसरी सफलता मिली थी। कोहली हमेशा मैदान पर अपने अंदाज से एंटरटेन करते रहते हैं। तीसरे दिन भी साउथ अफ्रीका की पहली के दौरान कोहली मौज-मस्ती करते दिखे। उन्होंने मैदान पर ही डांस करना शुरू कर दिया था। एक तरफ जहां साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज रन बनाने के लिए जूझ रहे थे तो वहीं, कोहली अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से खुश थे। सेंचुरियन टेस्ट के दौरान ग्राउंड पर म्यूजिक चलता रहता है और विराट कोहली मस्ती के मूड में अपने स्टेप दिखाते रहते हैं।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago