Categories: खेल

MS Dhoni ने छोड़ी कप्तानी, क्या खेलेंगे अगला IPL? देखें Virat Kohli ने क्या कहा?

महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी है। धोनी की जगह रविंद्र जडेजा को चेन्नई का नया कप्तान बनाया गया है। धोनी के कप्तानी छोड़ने के फैसले ने क्रिकेट फैंस को जोर का झटका दिया है। उनके इस फैसले से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अपने पोस्ट में लिखा- 'येलो जर्सी में लीजेंडरी कप्तानी का कार्यकाल। एक अध्याय प्रशंसक कभी नहीं भूलेंगे। हमेशा सम्मान रहेगा।' आपको बता दें कि आईपीएल 2022 की शुरुआत 26 मार्च को होगी और पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ होगा।

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: दक्षिण दिशा में ये चीजें रखना होता है बेहद खतरनाक, गरीब बना सकती ये वस्तुएं, जरुर करें ये उपाय

महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही कप्तानी को अलविदा कह दिया लेकिन यह उनका आखिरी आईपीएल नहीं होगा। अगले सीजन भी वह हमें खेलते हुए नजर आने वाले हैं। एम एस धोनी भले ही कप्तान ना हो लेकिन उनका नेतृत्व अभी भी टीम के लिए बहुत जरूरी है। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से प्रेस रिलीज में कहा गया कि महेंद्र सिंह धोनी इस साल एक खिलाड़ी के तौर पर खेलते हम को नजर आएंगे और अगले साल भी धोनी टीम का एक अहम हिस्सा होंगे। जिसके बाद फैंस को थोड़ी राहत जरूर मिली थी।  गौरतलब है कि रविंद्र जडेजा को महेंद्र सिंह धोनी से ऊपर रिटेन किया गया था, ऐसे में अटकलें यही शुरू हो गई थी कि क्या इस सीजन में ही रविंद्र को कप्तान बना दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- महज एक दिन बाद इन 5 राशि वालों का होगा राज, लखपति बन जाएंगे आप, छप्परफाड़ बरसेगा पैसा

एमएस धोनी ने अब तक आईपीएल में 220 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से 4746 रन निकले हैं। उन्होंने आईपीएल में 39.55 के एवरेज और 135.83 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। अब तक वे आईपीएल में कोई शतक नहीं लगा पाए हैं, लेकिन उनके बल्ले से 23 अर्धशतक निकले हैं।उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 84 रन रहा है। धोनी ने अब तक आईपीएल में 219 छक्के जड़े हैं और उन्होंने 325 चौके लगाए हैं। खास बात यह है कि धोनी की कप्तानी में चेन्नई की टीम 4 बार आईपीएल की चैंपियन बनी, जबकि 8 बार आईपीएल के फाइनल तक पहुंची। इसके अलावा चेन्नई की टीम धोनी की अगुवाई में रिकॉर्ड 11 बार प्लेऑफ तक पहुंची।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago