Categories: खेल

कभी रोहित की बीबी से विराट का था खास रिश्ता, दोनों छुपकर करते थे ‘मूवी डेट’, हॉल के बाहर अखबार से मुंह छिपाते हुईं स्पॉट हुई थी रितिका

<p>
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा के मनमुटाव की खबरें अक्सर सुनने में आती है। दोनों के बीच अनबन की खबर 2019 के वर्ल्ड कप के बाद आई थी। रिपोर्टों में तनातनी को लेकर कई तरह के दावे किए गए थे। कहा गया था टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा के बीच मतभेद थे। फिर सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी को सातवें नंबर पर भेजने को लेकर दोनों में सहमति नहीं थे। बताया जाता है कि रोहित इस फैसले के खिलाफ थे।</p>
<p>
विवाद की खबरें सामने आने के बाद रोहित शर्मा की पत्नी रितिक सजदेह का नाम भी सुर्खियों में आ गया था। तब खबर आई थी कि छह साल पहले यानी साल 2013 में रितिका और विराट कोहली साथ-साथ मूवी डेट पर गए थे। कई लोगों ने रोहित-विराट के बीच मतभेदों का दोष रितिका पर भी मढ़ा था।</p>
<p>
एशियन एज़ की खबर के अनुसार, रितिका सजदेह साल 2013 में विराट कोहली के लिए काम किया करती थीं। उस साल जब विराट कोहली जिम्बाब्वे के दौरे के बाद वापस भारत आए तो वे मुंबई में एक अनजान लड़की के साथ देखे गए थे। वे उस लड़की के साथ एक मूवी डेट पर गए थे। इस दौरान फोटोग्राफर्स की नज़र दोनों पर पड़ गई थी। हालांकि कोहली इस दौरान निश्चिंत रहे और उनकी फोटो लगातार खींची जाती रही। वहीं उनके साथ मौजूद रही लड़की फोटोग्राफर्स की मौजूदगी से असहज दिखी। उसने अपना चेहरा ढकने की कोशिश भी की। पहले उसने हाथों से ही खुद को छिपाना चाहा और फिर एक अखबार के सहारे अपना चेहरा छिपाया।</p>
<p>
बाद में पता चला कि वह लड़की स्पोर्ट्स टैलेंट मैनेजर रितिका सजदेह थी। कोहली और रितिका की तस्वीर अंग्रेजी अखबार डीएनए में छपी थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि विराट कोहली और रितिका की मुलाकात साल 2010 में इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान हुई थी। इसके बाद साल 2013 तक उन्होंने कोहली के काम किया। इसके तहत ब्रैंड प्रमोशन और बाकी मैनेजमेंट से जुड़ा काम रितिका ने ही देखा। रितिका और कोहली दोस्त के रूप में ही साथ रहे। बाद में रितिका ने रोहित शर्मा से साल 2015 में शादी कर ली। वहीं विराट कोहली ने 2018 में अनुष्का शर्मा से शादी की थी।</p>

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago