Categories: खेल

SRH का साथ छोड़ेंगे वीवीएस लक्ष्मण, दोस्त सौरव गांगुली ने दी नई जिम्मेदारी

<p>
टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण नई भूमिका में नजर आएंगे। लक्ष्मण सनराइजर्स हैदराबाद के साथ नहीं दिखेंगे, वहीं वो अब कॉमेंट्री भी नहीं करते दिखेंगे। दरअसल वीवीएस लक्ष्मण अब NCA के प्रमुख बनने वाले हैं। इसके पहले राहुल द्रविड़ NCA के अध्यक्ष थे अब वो भारतीय टीम के कोच बन गए हैं। वीवीएस लक्ष्मण ने पहले इस जिम्मेदारी को संभालने से मना कर दिया था। लेकिन फिर BCCI के मनाने के बाद वो मान गए। और, अब वो NCA के नए बॉस कहलाएंगे।</p>
<p>
लक्ष्मण के नेशनल क्रिकेट एकेडमी का हेड बनने की जानकारी BCCI के एक टॉप ऑफिशिएल ने दी है। हालांकि, लक्ष्मण ने अभी अपना कार्यभार नहीं संभाला है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक वीवीएस लक्ष्मण अपना पदभार इंडिया ए टीम के साउथ अफ्रीका दौरे के बाद संभाल सकते हैं। बीसीसीआई के अधिकारियों को कहना है कि लक्ष्मण अपनी शर्तों पर NCA प्रमुख बनने को तैयार हुए हैं। सौरव गांगुली और सेक्रेटरी जय शाह यही चाहते थे। क्योंकि द्रविड़ और लक्ष्मण की समझ कमाल की है और ये टीम इंडिया और NCA दोनों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। उनके अप्वाइंटमेंट के नियम और शर्तों पर काम जारी है। लेकिन उन्होंने अभी से ही NCA के साथ अपने आइडिया शेयर करने शुरू कर दिए हैं।'</p>
<p>
BCCI अधिकारी ने आगे बताया कि लक्ष्मण का NCA कोच बनना लंबी प्रक्रिया का हिस्सा है। इसे लेकर सौरव गांगुली और जय शाह के साथ उनके बातचीत का सिलसिला भी लंबा चला। NCA प्रमुख बनने में लक्ष्मण के सामने सबसे बड़ी दुविधा हैदराबाद से फैमिली के साथ बेंगलुरु सेटल होने को लेकर था। इस पर विचार हुआ। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी से भी इस बारे में बात की, जिसके वो मेंटर हैं। बहरहाल अब सारी उलझनों को सुलझा लिया गया है।</p>

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago