Categories: खेल

कुछ भी नहीं बदला यार! धोनी के 96 मीटर लंबे छक्के ने दिलाई 2011 वर्ल्ड कप फाइनल की याद, झूम उठी साक्षी और बेटी जीवा

आईपीएल के कल के मैच में धोनी एक बार फिर से अपने पुराने रंग में दिखे।  सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में धोनी ने फिर से छक्के से मैच को फिनिश किया।  सीएसके ने 6 विकेट के जीत से 18 अंकों के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया। मैच के आखिरी ओवर में सीएसके को जीतने के लिए 3 रन चाहिए थे। गेंदबाज थे हैदराबाद के सिद्धार्थ कौल धोनी अंबाती रायुडू ने पहली गेंद डॉट खेली, जबकि दूसरी गेंद पर सिंगल लिया। अब स्ट्राइक धोनी के पास थी। अब सीएसके को 4 गेंदों पर दो रन की जरूरत थी।

हैदराबाद के खिलाड़ियों को लग रहा था कि शायद धोनी गेंद को चुक जाएं, पर जवाब में आया लंबा छक्का। इस छक्के में धोनी की 2011 वाली झलक दिखी। गेंद जितनी रफ्तार से आयी उसी रफ्तार में स्टेडियम के बाहर गई। धोनी का ये छक्का 96 मीटर का था। धोनी के इस पुराने अंदाज को देख दिग्गजों ने उनकी जमकर सराहना की। सोशल मीडिया पर फैंस विंटेज धोनी और कई नामों से बुला रहे हैं।

pic.twitter.com/pwP16NPhRR

— Rishobpuant (@rishobpuant) September 30, 2021

धोनी के छक्के से पुरा स्टेडियम झूम उठा। खासतौर पर उनकी पत्नी साक्षी धोनी और जीवा धोनी का रिएक्शन। जैसे ही धोनी ने विजयी छक्का लगाया साक्षी खड़ी होकर तालियां बजाने लगीं। उनके साथ खड़ी जीवा भी अपने पापा को देखकर बेहद खुश थीं, वहा भी अपनी मां के साथ छक्के का जश्न मनाती दिखीं। धोनी के छक्के को 2011 के वर्ल्ड कप फाइनल के छक्के से जोड़कर देखा जा रहे है। सोशल मीडिया पर लोग पुराने थाला को देखकर जश्न मना रहे हैं।

मैच के बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स पहले टीम बन गई है जो प्लेऑफ में पहुंच गई है। इस मैच में सनराइजर्स की टीम पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद शारजाह की धीमी पिच पर सात विकेट पर 134 रन ही बना पाई। चेन्नई ने 19.4 ओवर में चार विकेट पर 139 रन बनाकर 11 मैच में नौवीं जीत दर्ज करके अपने अंकों की संख्या 18 पर पहुंचाई। इसके उलट सनराइजर्स की यह नौवीं हार से प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गया है। वह आखिरी स्थान पर बना हुआ है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago