Categories: खेल

T20 WC: क्या होता है नेट रनरेट का गणित, कैसे डिसाइड होता है इसका हिसाब किताब? जिसके सहारे भारत को है सेमीफाइल की आस

टी-20वर्ल्ड कप में भारत की ऐसी स्तिथि बनी है कि वो दूसरी टीमों के हार या जीत से आगे का रास्ता तय करेगी। भारत के आलावा कई और ऐसे देश हैं जो ऐसी है स्थिति में हैं। इस बार दो ग्रुपों में बटे टीम में से दो-दो टीम सेमीफाइनल में जाएंगी। जो टीम अंक तालिका में सबसे उपर होगी वो सेमीफाइनल में जाएंगी। ऐसे में नेट रनरेट की उपयोगिता काफी बढ़ गई है। कल के मैच में साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को हरा दिया, लेकिन अफ्रीका वर्ल्ड कप से बाहर हो गई, क्योंकि उसका नेट रनरेट ऑस्ट्रेलिया से कम रह गई।

इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका तीनों टीमों के 8-8अंक हैं, लेकिन इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंचे क्योंकि उनका नेट रनरेट साउथ अफ्रीका से बेहतर है। शनिवार को ग्रुप 1में दो बहुत बढ़िया मुकाबले हुए। ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में कड़ा मुकाबला था। दोनों टीमों ने 3-3मैच जीते थे और सेमीफाइनल का टिकट कटवाने के लिए उन्हें न सिर्फ अपना आखिरी मुकाबला जीतना था बल्कि अपने नेट रनरेट को भी बेहतर रखना था। इसी के आधार पर वह ग्रुप-1से सेमीफाइनल में जाने वाली दूसरी टीम बनती।

कल ऑस्ट्रेलिया ने भी अपना मैच जीता वहीं अफ्रीका ने भी इंग्लैंड को हराया। नेट रनरेट के आधार पर अफ्रीका ऑस्ट्रेलिया से पिछड़ गया और वर्ल्ड कप से बाहर हो गया। भारत ग्रुप 2में है। यहां भी कुछ ऐसी ही परिस्थिति थी। इस ग्रुप से पाकिस्तान पहले ही क्वॉलिफाई कर चुका है और दूसरी पायदान के लिए न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान और भारत के बीच मुकाबला है।

तो कैसे निकालते हैं नेट रनरेट

इसके लिए कुल रन बनाए/कुल ओवर फेंके में से कुल रन दिए/कुल ओवर फेंके को घटाया जाता है।

अब देखते हैं कि चार मैच खेलने के बाद भारत का रनरेट कितना है और यह कैसे बना

भारत ने पहले चार मैचों में रन बनाए

बनाम पाकिस्तान- 151/7- 20ओवर

बनाम न्यूजीलैंड- 110/7 – 20ओवर

बनाम अफगानिस्तान- 210/2- 20ओवर

बनाम स्कॉटलैंड- 89/2- 6.3ओवर

भारत ने कुल 66.3ओवर में 560रन बनाए। हिसाब लगाने के लिए इसे 66.5ओवर लिखा जाएगा।

भारत ने कुल रन बनाए- 560/66.5 = 8.42

यहां ध्यान देने की बात है

नेट रनरेट का हिसाब लगाते हुए विकेट को नहीं गिना जाता है।

अगर टीम अपने निर्धारित 20ओवरों से पहले ऑल आउट हो जाती है तो पूरे 20ओवर को हिसाब में रखा जाएगा वर्ना उसके खेले ओवर ही गिने जाएंगे।

भारत के खिलाफ विपक्षी टीम ने बनाए रन

पाकिस्तान- 152/10- 17.5ओवर

न्यूजीलैंड- 111/2- 14.3ओवर

अफगानिस्तान- 144/7- 20ओवर

स्कॉटलैंड- 85ऑल आउट- 17.4ओवर

कुल रन बने 72.2ओर में 492जिसे हिसाब के लिए 72.33ओवर लिखा जाएगा।

कुल खिलाफ बने रन का हिसाब- 492/72.33 = 6.802

तो भारत का नेट रनरेट का हिसाब

8.421- 6.802यानी 1.619 (पॉजीटिव)

भारत के लिए नेट रनरेट कैसे हो सकती है मददगार

नेट रनरेट तस्वीर में आए इसके लिए सबसे पहले और सबसे अहम बात यह है कि अफगानिस्तान रविवार को होने वाले मैच में न्यूजीलैंड को हरा दे। अगर न्यूजीलैंड जीत जाता है तो नेट रनरेट की तस्वीर समाप्त हो जाएगी। यानी वह सीधा सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा और उसे नेट रनरेट पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

अगर न्यूजीलैंड हार जाता है तो फिर यह ग्रुप काफी रोचक हो जाएगा। मान लीजिए अगर अफगानिस्तान न्यूजीलैंड को हरा देता है तो उसे अहम दो अंक मिलेंगे। उसके 6अंक हो जाएंगे। इसके बाद भारत को अपना आखिरी मैच नामीबिया से खेलना है। भारत, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान तीनों के 6-6अंक हो जाएंगे। इसके बाद त्रिकोणीय जंग में नेट रनरेट के आधार पर होगा फैसला कि कौन सी टीम सेमीफाइनल में जाएगी।

फिलहाल भारत का रनरेट बेहतर है। अफगानिस्तान अगर न्यूजीलैंड को बड़े अंतर से हरा देता है तो भी भारत के पास नामीबिया को हरा के फिर से नेट रनरेट में आगे निकलने का मौका होगा। लेकिन अगर अफगानिस्तान मैच हार जाती है तो विराट की टीम के लिए आखिरी मैच बस औपचारिकता के लिए होगी।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago