बिहार चुनाव-2020ः भाजपा बिहार अध्यक्ष ने विपक्ष को लड़ाई से बाहर बताया

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल इस विधानसभा चुनाव में विपक्ष को मुकाबले में कहीं नहीं मानते। उन्होंने विपक्ष के रोजगार देने के वादे को भी भ्रम फैलाने वाला बताते हुए सवाल किया कि पड़ोसी झारखंड में राजद व कांग्रेस भी सरकार में शामिल हैं, कितनों को रोजगार मिल गया?

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने आईएएनएस के साथ खास बातचीत में विपक्ष के वादे पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार में 15 साल राजद की सरकार रही है। उस दौर में वेतन भी समय पर नहीं मिलता था।

उन्होंने कहा कि राजद की 15 साल की सरकार में मात्र 90 हजार लोगों को नौकरी दी गई थी, वह आज 10 लाख नौकरी देने की बात कर रहा है, तो इससे बड़ी हास्यास्पद स्थिति क्या होगी।

उन्होंने कहा, “राजद झूठ का वादा कर रहा है। राजद और कांग्रेस पड़ोसी राज्य झारखंड में सरकार में है, कितने लोगों को रोजगार मिला? तेजस्वी यादव खुद बिहार सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे हैं, कई विभाग के मंत्री रहे, कितनों को रोजगार दिया? देखिए सब वोट पाने को लेकर किया जा रहा है, लेकिन लोगों को इन वादों पर विश्वास नहीं हो पा रहा है।''

दूसरी ओर जायसवाल ने कहा कि भाजपा ने 19 लाख लोगों को नौकरी नहीं रोजगार देने की बात की है। उन्होंने कहा कि इसके लिए भाजपा ने रोडमैप बनाया है। हमने स्पष्ट बताया 4.50 लाख नौकरियां तो शिक्षा-स्वास्थ्य के क्षेत्र में देंगे। इसके अलावा रिक्त पदों पर बहाली होगी। 19 लाख रोजगार के अवसर सृजित किए जाएंगे।

भाजपा के बागियों के चुनाव मैदान में उतर जाने के मुद्दे पर पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में जायसवाल ने कहा कि पहली बार बड़ी संख्या में बागियों पर कार्रवाई हुई है। उन्होंने हालांकि माना कि भाजपा ही नहीं जदयू के बागियों से भी राजग को नुकसान हुआ है।

जायसवाल ने बेबाकी से आईएएनएस को बताया, “नेता बदलते हैं, कार्यकर्ता और समर्थक नहीं बदलते हैं। कार्यकर्ता और समर्थक पार्टी के साथ होते हैं।''

लोक-जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के राजग से अलग होने के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “ऐसा नहीं है। लोजपा केंद्र में रहते भी झारखंड सहित अन्य प्रदेशों में अलग चुनाव लड़ चुकी है। लोजपा के संबंध में प्रश्न उनसे ही पूछा जाना चाहिए। यहां राजग में लोजपा नहीं है।''

उन्होंने लोजपाा के भाजपा के सामने प्रत्याशी उतारने के संबंध में पूछे जाने पर कहा, “राजग में शामिल चार दलों के ही विषय में मैं बता सकता हूं। अन्य दल क्या कर रहे हैं, यह तो उनके नेता ही बता पाएंगें।''

उन्होंने आगे कहा कि इस चुनाव में विपक्ष पूरी तरह बिखरा हुआ है। इस चुनाव में विपक्ष के पांच-पांच मुख्यमंत्री हैं।

भाजपा के अधिक सीट आने पर मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के विषय में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “अगर-मगर का प्रश्न ही नहीं उठता। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कह चुके हैं कि राजग के मुख्यमंत्री चेहरा नीतीश कुमार हैं, तो इसमें कुछ बचता ही कहां है।''

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि राजग इस चुनाव में दो-तिहाई बहुमत के साथ विजयी हो रही है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी 'जंगल राज' के प्रतीक बने हुए हैं। लोग उस 15 साल के दौर को अभी भी नहीं भूल पाए हैं। आज के युवा भी बिहार में उस राज की कल्पना नहीं कर सकते।.

डॉ. शफी अयूब खान

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago