भारत में चाय के शौकीनों काफी ज्यादा तादात में है 

 सुबह से लेकर शाम तक लोग चाय की चुस्कियां लगाना नहीं भूलते

कभी कभार चाय पीते या सर्व करते वक्त ये छलककर हमारे कपड़ों पर गिर जाती है

सफेद शर्ट हो तो इसका दाग और भी ज्यादा गहरा नजर आने लगता है 

जल्दी से धोने के बाद भी कई बार दाग जिद्दी बन जाता है  आइए जानते हैं चाय के दाग को कपड़ों से कैसे छुड़ाएं 

सूती, शिफोन  और पॉलिएस्टर 

चाय के दाग को इस तरह के कपड़े से छुड़ाना हो तो इसे गुनगुने पानी से गीला कर लें। चाय गिरने के बाद जितनी जल्दी ऐसा करेंगे उतना बेहतर असर होगा। इसके बाद दाग पर बेकिंग सोडा लगाकर हाथों से रगड़ें। कुछ देर के लिए इसे पानी से बाहर ऐसे ही छोड़ दें। अब वॉशिंग पाउडर डालकर दाग के आसपास हाथों से रगड़े और फिर पानी से धोकर धूप में सुखा दें।

ऊनी और रेशम 

इस तरह के कपड़ों पर से भी आप चाय के दाग को आसानी से छुड़ा सकते हैं। इसके लिए स्प्रे के बोतल में सिरका को डालकर भर दें। अब चाय के दाग पर सप्रे करें और हाथों से रगड़ें। अब कुछ देर के लिए इसे पानी में भिगोने के लिए छोड़ दें। अब ब्रश की मदद से इसे हल्के हाथ से रगड़ें। अब पानी से धोकर धूप में सुखा दें। 

सफेद शर्ट 

सफेद शर्ट पर लगा चाय का दाग काफी जिद्दी होता है, लेकिन नींबू और बेकिंग सोडा की मदद से आप इसे आसानी से छुड़ा सकते हैं। आप इन दोनों चीजों को एक कटोरी में रखकर मिक्स करें।  फिर ब्रश या निचोड़े हुए नींबू की मदद से दाग पर रगड़ें और फिर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। आप साफ पानी और वॉशिंग पाउडर की मदद से इसे धो लें और आखिर में धूप में सुखा लें।