भारत में 2019 में पांच प्रकार के जीवाणुओं के कारण करीब 6.8 लाख लोगों की जान गई

इनमें  ई कोलाई, एस.निमोनिया, के.निमोनिया, एस. ऑरियस और ए. बाउमानी के नाम शाम‍िल हैं

शोधकर्ताओं ने कहा कि 2019 में 33 सामान्य जीवाणु संक्रमणों से संबंधित 77 लाख मौत हुईं

भारत में ये पांच जीवाणु  सबसे घातक हैं जिनकी वजह से अकेले 2019 में 6,78,846 (करीब 6.8 लाख) लोगों की जान गई

वैश्विक तौर पर जीवाणु संक्रमण 2019 में मृत्यु के प्रमुख कारण के रूप में इस्केमिक हृदय रोग के बाद दूसरे स्थान पर था।

नया अध्ययन 33 सामान्य जीवाणु रोगजनकों और 11 प्रमुख संक्रमण प्रकारों से जुड़ी मृत्यु दर का पहला वैश्विक अनुमान प्रदान करता है

2019 की अनुमानित 1.37 करोड़ संक्रमण से संबंधित मौतों में से मौत के 77 लाख मामले अध्ययन वाले 33 जीवाणु रोगजनकों से जुड़े थे।