Russia पर बड़े हमले की तैयारी कर रहा NATO! Putin बोलें- सपने में भी मत सोचना वरना Ukraine के बाद…

<div id="cke_pastebin">
<p>
यूक्रेन की जंग आने वाले दिनों में और भी भीषण होने वाली है। क्योंकि, रूस अब पूरी तरह से इसे कब्जे में करने के साथ ही नाटो से सुरक्षित करना चाहता है। इधर अमेरिका और नाटो यूक्रेन को लेकर भड़काने का काम कर रहे हैं जिसके बाद रूस संग तकरार और भी बढ़ गई है। दरअसल, NATO 35 हजार सैनिकों के साथ मिलिट्री एक्सरसाइज शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि यूक्रेन की मदद के लिए वो इन सैनिकों को जल्द भेजेगा। ऐसे में अगर नाटो यह कदम उठाता है तो यह जंग और भी भीषण हो जाएगी और पुतिन को फिर कोई नहीं रोक पाएगा।</p>
<p>
इधर यूक्रेन की सेना का कहना है कि रूसी सैनिक कब्जे वाले स्थानों पर पैर जमाने की कोशिश कर रहे हैं। वो नए हमलों की तैयारी कर रहे हैं। यूक्रेन के जनरल स्टाफ ने दैनिक बुलेटिन में कहा कि, रूस नई रणनीति के साथ यूक्रेन में आगे बढ़ रहा है। वो हमारी सीमाओं तक आ गए हैं। उन्होंने कहा कि खार्किव, सूमी और ब्रोवारी के कीव उपनगर पर नए हमलों की आशंका बढ़ गई है। रूस ने यूक्रेन पर हमला शुरू करने से पहले कहा था कि वो यहां मिलिट्री ऑपरेशन चलाएगा। लेकिन यूक्रेनी राष्ट्रपति ने अपनी जनता को भी रूस के खिलाफ हथियार उठाने के लिए कह दिया है। ऐसे में जेलेंस्की ने अपने साथ आम लोगों को भी मुश्किल में डाल दिया है।</p>
<p>
इधर नाटो ने 14 मार्च को रूसी सीमाओं के पास बड़े स्तर पर सैन्य अभ्यास करना शुरू कर दिया है। जिसमें 35 हजार सैनिक, 200 विमान और 50 युद्धपोत शामिल हैं। नाटो के इस अभियान को शुरू करने से एक दिन पहले रूस ने उसे पहली बार सीधा संदेश दिया। पश्चिम और नाटो के लिए अपने पहले सीधे संदेश में, रूस ने पोलैंड के साथ लगी सीमाओं से लगभग 25 किमी दूर यावोरिव में नाटो-अमेरिका-यूक्रेन के संयुक्त प्रशिक्षण केंद्र पर हमला किया है। लवीव के पश्चिमी शहर के पास यावोरिव बेस को 'पीसकीपर सेंटर' कहा जाता है। इसका इस्तेमाल यूक्रेन की सेना के प्रशिक्षण के लिए विदेशी प्रशिक्षकों, मुख्य रूप से यूएस फ्लोरिडा नेशनल गार्ड द्वारा किया गया है। ताकि यूक्रेन को रूस को चुनौती देने वाला नाटो बेस बनने के लिए तैयार किया जा सके।</p>
</div>

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago