भारत को जबरदस्ती रूस के खिलाफ बोलने के लिए कह रहा अमेरिका, देखें- इंडिया ने क्या कहा

इस वक्त दुनिया दहशत में है कि कहीं विश्व युद्ध 3 न शुरू हो जाए। यूक्रेन पर हमले के बाद अमेरिका और नाटो लगातार रूस को रोकने की प्रयास कर रहे हैं लेकिन उनके हाथ नाकामयाबी लग रही है। रूस इस वक्त एक-एक कर यूक्रेन के शहरों पर कब्जा करते जा रहा है और पश्चिमी देश हाथ मलते रह जा रहे हैं। इस बीच अगर रूस ने किसी भी नाटो सदस्य देस पर हमला किया तो अमेरिका खुलेतौर पर रूस के खिलाफ जंग में उतर जाएगा और अगर ऐसा हुआ तो वर्ल्ड वॉर 3 तय है। क्योंकि, अमेरिका और रूस दुनिया की दो महाशक्ति हैं। अमेरिका रूस के खिलाफ लगातार दुनिया को एक जुट करने की कोशिश कर रहा है। इसमें कई देश उसके साथ हैं तो कई देश रूस के पक्ष में और कई देश ऐसे हैं जो ना तो रूस के पक्ष में और ना ही उसके खिलाफ। चीन और भारत ने भी रूस के खिलाफ हुए मतदान में खुद को अलग कर लिया था। जिसके बाद अब अमेरिका भारत जो जबरदस्ती कह रहा है कि, वह रूस के खिलाफ बोलें।

जंग के बीच अमेरिका लगातार भारत का समर्थन पाने की कोशिश कर रहा है। लेकन, बाइडेन प्रशासन भारक के खिलाफ खुलकर कुछ भी बोलने से हिचकिचा रहा है। भारत का स्टैंड काफी संतुलित रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार दोनों देशों को बातचीत के जरिए मामला सुलझाने की अपील की है। इस बीच कांग्रेस सदस्य रो खन्ना और जो विल्सन ने अमेरिका में भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू के साथ बातचीत के दौरान भारत से, यूक्रेन में नागरिकों को पुतिन द्वारा निशाना बनाए जाने के खिलाफ बोलने के लिए कहा है।

रो खन्ना ने एक ट्वीट में कहा, भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू के साथ बातचीत भारत से यूक्रेन में नागरिकों को पुतिन के टारगेट के खिलाफ बोलने का आग्रह किया। इसके साथ ही रिपब्लिकन पार्टी के जो विल्सन ने रो खन्ना के ट्वीट का हवाला देते हुए कहा है कि, अमेरिका में भारत के राजदूत के साथ एक द्विदलीय कॉल में मेरे सहयोगी के साथ शामिल होने के लिए आभारी हूं। दुनिया के नेता यूक्रेन में पुतिन द्वारा किए जा रहे अत्याचारों की निंदा करें। यह महत्वपूर्ण है।

राजदूत संधू ने एक ट्वीट में कहा कि, भारत-अमेरिका रणनीतिक संबंधों पर कांग्रेस के प्रतिनिधि स्टीव चाबोट रेप जो विल्सन और रेप रो खन्ना के साथ बातचीत में शामिल हुए। साथ ही मौजूदा वैश्विक विकास पर भारत की स्थिति के बारे में भी बताया।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago