अंतर्राष्ट्रीय

Taliban में एक और प्रतिबन्ध! महिलाओं को दो प्रांतों में ईद समारोह में शामिल होने पर रोक

दुनियाभर में ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर तालिबान (Taliban) नियंत्रित अफगानिस्तान के दो प्रांतों में महिलाओं के खिलाफ एक और कठोर प्रतिबंध लगाया गया है। तालिबान (Taliban) प्रशासन ने बगलान और तखर प्रांतों की महिलाओं को ईद-उल-फितर के दिन बाहर न निकलने के निर्देश दिए हैं। महिलाओं के ईद समारोह में शामिल होने पर रोक लगा दी गई है।समाचार एजेंसी खामा प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक केवल इन्हीं दो प्रातों में ईद-उल-फितर के दिनों में बाहर न निकलने को कहा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, अफगानिस्तान (Taliban) के हेरात इलाके में तालिबानी अधिकारियों ने इस महीने की शुरुआत में परिवारों और महिलाओं को बगीचों और बाहरी स्थान वाले प्रतिष्ठानों में भोजन करने से मना कर दिया था। अधिकारियों ने कहा कि प्रतिबंधों का कारण लैंगिक मेलजोल और हिजाब न पहनना है।

दशकों से चल रहे संघर्ष का सामना कर रहे अफगानिस्तान को भोजन की कमी सहित कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि विदेशी सरकारें महिलाओं पर तालिबान के प्रतिबंधों के कारण फंडिंग में कटौती कर रही हैं और प्रतिबंध लगा रही हैं।

यह भी पढ़ें: भारी बारिश और बाढ़ से Afghanistan में तबाही ,700 से ज़्यादा घर हुए नष्ट

समाचार एजेंसी ने बताया कि व्यापाक निंदा के बावजूद अभी भी प्रतिबंध हैं कि कितनी महिलाएं संयुक्त राष्ट्र के लिए काम कर सकती हैं। लड़कियों की उच्च शिक्षा पर प्रतिबंध है। अगस्त 2021 में अफगानिस्तान में तालिबान की सत्ता आने के बाद से महिलाओं को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ काम करने की अनुमति नहीं है। महिलाओं को जिम या सार्वजनिक स्थानों पर जाने की अनुमति भी नहीं है।

 

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago