Hindi News

indianarrative

अफगानिस्तान में बाढ़ से तबाही, 25 की मौत

अफगानिस्तान के पूर्वी प्रान्त परवन में बारिश के बाद आई भीषण बाढ़ में 25 लोगों की मौत हो गई है और 40 लोग घायल हुए हैं। सरकार के एक प्रवक्ता ने बुधवार को ये जानकारी दी।

सरकार की प्रवक्ता वहीदा शहकर ने बताया कि बाढ़ की वजह से परवन राज्य में भारी तबाही मची है। कम से कम 25 लोग मारे गए और 40 लोग घायल हो गए। दसों घर बाढ़ में बह गए और खेतों में लगी फसल भी बर्बाद हो गई।

Flash floods in #Parwan province during Tuesday night Killed more than one hundred people and injured 200 people.
Please pray for #Afghanistan ? pic.twitter.com/c7mz4FEAtP
— Zeba Gul || Proud Afghan ???? (@peghlaAfghaan) August 26, 2020

सरकार की ओर से एक दल प्रभावित इलाकों का दौरा करेगी और स्थिति का जायजा लेगी। शहकर ने कहा कि मरने वालों की तादात बढ़ सकती है।.