भारतीयों को देखते ही रूस ने कहा रोक दो जंग- छह घंटे बाद फिर उठाया हथियार

भारत की तारक का अगर किसी को अंदाजा लगाना है तो यह इसी से लगा ले कि जिस यूक्रेन से चाइना और दुनिया का सुपर पावर कहलाने वाला अमेरिका अपने नागरिकों को निकलाने से मना कर दिया है वहां, से भारत अपने नागरिकों को देश वापस ला रहा है। भीषण जंग के बीच भारत अपने नागरिकों और छात्रों को छोड़ना नहीं चाहती और इसके लिए युद्धस्तर पर 'ऑपरेशन गंगा' के तहत भारतीयों को वापस देश लाया जा रहा है। आज दुनिया में भारत कि क्या स्थिति है वो इसी से अंदाजा लगा लें कि दुनिया प्रधानमंत्री को मनाने में जुटी है कि वो रूस को कहकर यह युद्ध रूकवा दें। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस की मित्रता का परिणाम तब देखने को मिलता है जब भारी गोलाबीर के बीच भारतीय खारकीव से गुजरते हैं तो युद्ध को एक दो घंटे के लिए नहीं बल्कि पूरे 6 घंटे के लिए रोक दिया जाता है कि, पहले भारतीय नागरिकों को यहां से सुरक्षित निकल जाने दो उसके बाद जंग शुरू किया जाएगा।

आज देश में बैठे कुछ बुद्धिजिवी भारतीयों को निकासी को लेकर सवाल उठा रहे हैं और सरकार को घेर रहे हैं। उन्हें जाकर चीन और यूएस के नागरिकों को देखना चाहिए जिन्हें इन देशों ने इस जंग में अकेला छोड़ दिया है। उन्हें यह भी देखना चाहिए कि किस तरह से अपनी जान बचाने के लिए पाकिस्तानी और तुर्की के लिए भारत के तिरंगा का इस्तेमाल कर रहे हैं। यूक्रेन में जारी जंग के बीच जैसे ही रूस के सैनिक भारत के तिरंगे को देख रहे हैं वैसे ही जंग बीच में रोक दे रहे हैं और अब तो पूरे छह घंटे के लिए ही रोक दिया। यह दोनों देशों के बीच की घनिष्ट मित्रता को दर्शाता है।

बता दें कि, रूस ने बीती रात यूक्रेन के खारकीव में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकलने के लिए छह घंटे तक हमले रोक दिए। भारत की पहल पर रूस ने यह बड़ी मोहलत दी। इसे भारतीय कूटनीति व पीएम नरेंद्र मोदी के प्रयासों की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।  रूस-यूक्रेन जंग के बीच भारतीयों की युद्धस्तर पर निकासी जारी है। इस बीच रूस ने खारकीव में यह राहत प्रदान की। बीती रात पीएम नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर बात की थी। उन्होंने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए मदद मांगी थी। इसके बाद खारकीव में छह घंटे के लिए हमले रोक दिए गए। खबरों के मुताबिक ये हमले बुधवार रात 9.30 बजे से रोके गए थे।

नितिन गोखले ने ट्वीट कर कहा कि खारकीव में चौतरफा हमले करने से पहले रूस ने बीती रात सभी भारतीयों को वहां से निकलने के लिए छह घंटे जंग रोक दी। सोशल मीडिया पर इसपर कई लोगों को रिएक्शन आना शुरू हो गया है और भारत सरकार की जमकर सराहना हो रही है। ऐसे ही एक आदित्य राज कौन ने ट्वीट किया है कि, जब से जंग शुरू हुई है, अमेरिका या चीन अपने नागरिकों को निकालने में असहाय हैं। भारत छह घंटे के लिए खारकीय में जंग रुकवाने में कामयाब हो गया। उम्मीद है बचे विद्यार्थी भी निकाल लिए जाएंगे।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago