अंतर्राष्ट्रीय

चीन में 4 इंच की कटोरी इतने करोड़ में हुई नीलाम! इतने में से तो क्या से क्या हो जाये, क्यों है इतनी महंगी?

Bowl Auction: चीनी मिट्टी से बनने वाली कटोरी की कीमत करोड़ों रूपए में है। हांगकांग में 4.5 इंच से कम व्यास वाली इस की कीमत 2.5 करोड़ डॉलर में नीलाम हुई है। भारतीय रूपए इसकी कीमत लगभग 2 अरब रुपए से ज्यादा है। नीलामी घर सोथबीस ने चीनी मिट्टी की इस कटोरी को अत्यधिक महत्वपूर्ण बताया था। ये कटोरी 18वीं शताब्दी की है। इसको योंगझेंग सम्राट के समय बनाया गया था। योंगझेंग सम्राट ने चीन पर 1722 से 1735 तक शासन किया था।

ये कटोरी फलंगकाई नाम की एक परंपरा है, जो विदेश रंग के रूप में जानी जाती है। इस सफेद कटोरी पर दो पक्षी, खिलता हुआ खुबानी का पेड़ और एक विलो पेड़ दर्शाया गया है, जो बीते शनिवार को यह कटोरी 200 करोड़ में नीलाम हुई थी। बता दें कि डिजाइन में योंगझेंग के मिंग राजवंश पूर्ववर्ती वानली सम्राट की तरफ से शुरू की गई कविता का एक अंश भी शामिल है। इन नीलामी के विवरण में सिरेमिक विशेषज्ञ रेजिना क्राल ने कहा कि योंगझेग अवधि में पक्षियों और फूलों की विशेषता लोकप्रिय थी।

ये कटोरी कभी 7.7 लाख में बिकी थी

उन्होंने बताया कि यह खास तरह के सिरेमिक बर्तन पर बनाई गई पेंटिंग का प्रतिनिधित्व करता है। इस तरह के डिजाइन बेहद कम देखने को मिलते हैं। उन्होंने बताया कि इसके शेष उदाहरण ताइवान में पैलेस संग्रहालय में हैं। यह कभी एक जोड़ी में था। पहली बार इसे 19वीं शताब्दी के अंत में शंघाई के शिपिंग मर्चेंट कैप्टन चार्ल्स ओसवाल्ड लिडेल की ओर से इकट्ठा किए गए संग्रह में दर्ज किया गया था। 1929 में दोनों कटोरो अलग हो गए थे। तब इन्हें 150-150 यूरो आज की कीमत के हिसाब से 7.7 लाख रुपए में बेचा गया था।

ये भी पढ़े: China ने ताइवान के लिए शुरू करी लाइव फायरिंग ड्रिल, कर रहा है खतरनाक हथियारों का इस्तेमाल

1.37 अरब की सुराही है

सोथबी के अनुसार, इस कटोरो का जुड़वा ब्रिटिश संग्रहालय में रखा गया है। शनिवार को नीलाम हुई ये कटोरी पहले भी कई बार बेची जा चुकी है। यह कटोरी सोथबी की हांगकांग वसंत श्रृखला में स्टैंडआउट लॉट में से एक था। घड़ियां, हैंडबैग और विंटेज वाइन भी नीलाम हुए। ऐतिहासिक वस्तुओं की बात करें तो इसमें एक फूलदान, मूर्ति और शाही खजाना भी शामिल रहा। इस बिक्री में एक सुराही भी रही, जो नीला और सफेद थी। यह 1.37 करोड़ डॉलर लगभग 1.12 अरब रुपए में बिका।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago