Ukraine की फौज में भाड़े के सौनिक, ब्राजीलियन मॉडल की मौत से खुली Zelensky और NATO की पोल

रूस और यूक्रेन के बीच जंग को 4महीने से अधिक हो गया और इतने दिनों में पुतिन की सेना ने यूक्रेन को खंडहर में बदल दिया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादोमीर जेलेंस्की नाटो के घमंड में चूर हैं। उन्हें नाटो और पूरे पश्चिमी देश पूरी तरह से सपोर्ट कर रहे हैं। इसके साथ ही यूक्रेनी सैनिकों में यूरोप के भी सौनिक हैं। कहा जा रहा है कि, यूक्रेनी सेना में नाटो के भी सैनिक चोरी-छुपे रूस के खिलाफ लड़ रहे हैं। इस बात का खुलासा इसी से हो जाता है कि, रूसी रॉकेट से एक ब्राजनीलियन मॉडल की मौत हो गई है। यह ब्राजीलियन मॉडल स्नाइपर बन रूस पर अटैक कर रही थी। इससे अब यह साफ हो गया है कि, यूक्रेन में नाटो ने अपनी सेना भी उतार चुका है। अगर ऐसा है तो यह पश्चिमी देशों के लिए बेहद ही शर्म की बात है क्योंकि, वो नियम भी तोड़ रहे साथ ही अकेले रूस का सामना भी नहीं कर पा रहे हैं।

यह तो साफ है कि, यह जंग यूक्रेन की नहीं बल्कि रूस और पश्चिमी देशों के खिलाफ है। क्योंकि, पश्चिमी देश रूस के खिलाफ प्रतिबंध लगाने के साथ ही यूक्रेन को गोला, बारूद, रॉकेट, हथियार के साथ ही हर एक चीज उसे मुहैया करा रहे हैं जिसकी उसे जरूरत है। लेकिन, इतने देशों के साथ रूस अकेला लड़ रहा है यह पुतिन के लिए काबिले तारीफ है। अब आते हैं असल खबर की ओर। दरअसल, एक रिपोर्ट में बताया गया है कि, रूस और यूक्रेन के युद्ध में ब्राजील की मॉडल की मौत की खबरें हैं। 39साल की ब्राजीलियन मॉडल थालिटा डो वाले की मौत बंकर में आग लगने की वजह से हो गई है। थालिटा के परिवार की तरफ से भी इस बात की पुष्टि कर दी गई है। उनके परिवार की मानें तो दम घुटने की वजह से उनकी जान चली गई है। थालिटा ने इससे पहले इराक में आईएसआईएस के खिलाफ भी मोर्चा संभाला था। यूक्रेन के साथ जंग में वो एक स्‍नाइपर के तौर पर मोर्चे पर डटी हुई थीं।

थालिटा की मौत से उनका परिवार सदमे में है। रूस की ओर से हुई रॉकेट स्ट्राइक में बंकर में आग लग गई और उसी में थालिटा फंस गई और उनकी मौत हो गई।  रूस ने 30जून को खारकीव में रॉकेट अटैक किया था। इसी हफ्ते उनकी मौत की जानकारी मिली है। उनके भाई रोड्रिगो वाइएरिया ने डेली मेल को बताया है कि बंकर के अंदर वो अपनी यूनिट से अलग हो गईं और बाहर नहीं निकल पाई। इस वजह से ही दम घुटने की वजह से उनकी मौत हो गई। उनके साथी डगलस बुर्गियो जिनकी उम्र 40साल थी, वो भी इस युद्ध में लड़ रहे थे और उनकी भी इस रॉकेट अटैक में जान चली गई है। बुर्गियो ने अपनी दोस्‍त को बचाने में जान गंवा दी।  रोड्रिगो ने कहा कि एक के बाद एक लगातार हमले हो रहे थे जिनकी वजह से बटालियन बंट गई और थालिटा को बचाया नहीं जा सका।

साउथ ब्राजील की रहने वाली थालिटा मॉडलिंग के करियर के बाद उन्‍होंने लॉ की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद वो उस चैरिटेबल ऑर्गनाइजेशन से जुड़ी जो जानवरों को बचाने का काम करती थी। कुछ समय पहले वो कुर्दिश सेनाओं में शामिल हुआ और इराक में आईएसआईएस के खिलाफ लड़ाई लड़ीं। इस दौरान वो ट्रेन्ड स्नाइपर बन चुकी थीं। अपनी मौत से तीन हफ्ते पहले ही वो लड़ाई के लिए यूक्रेन पहुंची थीं और फिर उन्‍हें खारकीव भेज दिया गया।

जिसके बाद अब यह साफ हो गया है कि, मौदान में भी यूक्रेन को पश्चिमी देश अपने नागरिकों को भेज कर मदद कर रहे हैं। अब ऐसा भी हो सकता है कि, यूक्रेन की ओर से नाटो की भी सेना लड़ रही हो क्योंकि, हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया गया कि, यूक्रेन के पास जितने सैनिक थे उससे ज्यादे तो सैनिक मारे जा चुके हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि, ये सैनिक नाटो के हैं या पश्चिमी देश ट्रेंड नागरिकों को भेज कर मदद कर रही है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago